आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

17 जुलाई को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 17 जुलाई है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है। आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है। आप चन्द्रमा एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे।

आप कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे। आपके जीवन में कई बार उतार चढ़ाव के क्षण आयेंगे। लेकिन आप सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे। आपकी महत्वाकांक्षाएँ काफी विशाल होगी। आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं कर सकेंगे इसके लिए आपको दृढ़ संघर्ष करना पड़ेगा। धार्मिक-अध्यात्मिक कृत्यों की ओर विशेष झुकाव रहेगा।

आप में स्वाभिमान की भावना भी रहेगी। व्यर्थ का दिखावा आप अधिक पसन्द करेंगे। सूक्ष्मदर्शिता आपका विशेष गुण होगा। आप कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करेंगे। आपके जीवन में आकस्मिक लाभ के भी क्षण आयेंगे। आपको क्षण में ही सफलता क्षण में असफलता का सामना करना पड़ेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य-सा व्यतीत होगा।

कष्ट की निवृत्ति हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमानुसार करें। अपने दैनिक जीवन में हरा एवं नीला रंग का प्रयोग करें। काले रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहारी जीवन व्यतीत करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें| सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

Share this story