आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

23 जून को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 23 जून है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि
का स्वामी ग्रह बुध है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप आजीवन बुध ग्रह के प्रभाव में रहेंगे। आपका जीवन
गतिशील रहेगा।

आप अपने को जैसा देश वैसा भेष के अनुरूप ढाल लेने में सक्षम होंगे। आप विश्वसनीय और निष्ठावान व्यक्ति होंगे। आप किसी के अधीन रहकर कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे। आप कई कार्य को एक साथ करने की कोशिश करेंगे जिससे कभी-कभी आपको असफलता का सामना भी करना पड़ेगा। स्वार्थ गुण की भावना आपमें विशेष रूप से पाई जाती है।

आपके जीवन में आधुनिकता का समावेश रहेगा। उद्देश्य की पूर्ति हेतु सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। आपके साथ जो भी घटना घटित होगी आकस्मिक रूप से ही घटेगी। आपको अपने जीवन में मनोरंजन व यात्रा का भरपूर अवसर मिलेगा। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कला-संगीत सौन्दर्य की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। आपकी तर्कशक्ति तीव्र होगी। आप अपने साथ-साथ दूसरों को भी प्रसन्न रखने में सक्षम होंगे।

कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से देव अर्चना करें। अपने दैनिक-जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें। बधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। तन-मन-कर्म एवं बचन से पवित्र रहें। मान-मर्यादा का ख्याल रखें। हिंसाजनित कार्य न करें। परोपकारी बनें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :- 
मन्त्र: ओम बुं बुधाय नमः

मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर 
व्रत: बुधवार 
दिन : रविवार, गुरुवार एवं शनिवार

रंग : सफेद एवं हरा

जन्मरत्न : पन्‍ना

प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--2 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

Share this story