आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

20 जून को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 20 जून है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आपका व्यक्तित्व दूसरों को सम्मोहित करने वाला होगा। आपका स्वभाव अत्यन्त कोमल रहेगा। आप वचन के पक्के होंगे। आपका मन मस्तिष्क सदैव कार्यशील रहेगा। परन्तु छोटी-छोटी असफलता से ही आप विचलित हो जायेंगे। जिम्मेदारियों के प्रति आप सजग रहेंगे।

आपमें असमंजस या अविश्वास की भावना अधिक रहेगी। दूसरों के मनोभावों को आप शीघ्र ही जान लेंगे। ऊपर से आप किसी के प्रति कितना ही बड़ा एवं अपनाएँ लेकिन आन्तरिक मन से आप किसी का बुरा नहीं सोचेंगे। चन्द्रमात्व प्रधानता होने के कारण आपमें खत्रीत्व गुण अधिक रहेगा। धन संचय की ओर आपकी प्रवृत्ति रहेगी। सौन्दर्य के प्रति आपका झुकाव रहेगा।

आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आपका मुख्य सिद्धान्त सादा जीवन उच्च विचार होगा। आपको जनसम्पर्क का लाभ मिलेगा। आप कला संगीत प्रेमी होंगे। आपमें प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी। प्रतिकूलता के समय अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें।

अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग का अधिकतम प्रयोग करें। सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें। गाय को नियमित रूप से मीठी रोटी खिलावें। परोपकार की भावना से कार्य करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :- 

मन्त्र : ओम के केतबें नमः

मास : जनवरी, मार्च एवं अगस्त 
दिन : रविवार, सोमवार एवं बुधवार

रंग : गुलाबी एवं पीला

जन्मरत्न : लहसुनिया
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--24 जून से 25 जुलाई

 

Share this story