आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

12 जून को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 12 जून है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप बुध एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में आजीवन रहेंगे। आप कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे। आप किसी भी कार्य को सुक्ष्मता से जानना चाहेंगे।

आप जहाँ भी रहेंगे। वहाँ का वातावरण अपने मनोनुकूल बना लेंगे। आप निजी स्वार्थ को प्राथमिकता देंगे। आप कोई भी कार्य स्वतंत्र रूप से करना चाहेंगे। राजनैतिक-सामाजिक गतिविधियों में आप अधिक रुचि लेंगे। साहसिक कार्यों व कला-संगीत में भी आपकी रूचि रहेगी। भोगविलासिता व मौज-मस्ती के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे।

आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा उग्रता की स्थिति में आप अपना अहित कर लेंगे। आप अपने जीवन में आर्थिक पक्ष को ज्यादा महत्व देंगे। आप किसी के अधीन रह कर कार्य नहीं करेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रतिकूलता में कमी हेतु अपने देवकक्ष में नियमित रूप से घी का दीपक जलावें। अपने इष्ट देवी -देवता करें।

अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। अपनी सामर्थ के अनुसार अन्न-वखत्र-धन असहायों को दान में देवें। सदाचार का पालन करें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।


आपके लिए अनुकूल 

मन्त्र: ओम बूं बृहस्पतये नमः

मास : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर 
दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार

रंग : सफेद एवं क्रीम

जन्मरत्न : पोखराज 

उपरत्न : सुनहला (गोल्डन टोपाज )

प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--9 फरवरी से 20 मार्च, 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर

Share this story