आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

5 जून को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 
 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 5 जून है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथिका अधिष्ठाता ग्रह बुध है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप शुक्र एवं बुध ग्रह के जीवनपर्यन्त प्रभावी रहेंगे। आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के व्यक्ति होंगे। आप विश्वनसीय, निष्ठावान व्यक्ति होंगे।

आप लगातार कार्य करना पसन्द करेंगे। किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसको गहराई तक जानलेवा आपका प्रमुख गुण होगा। आपके जीवन में आधुनिकता का समावेश रहेगा। कला व संगीत में आप विशेष रुचि लेंगे। आप कुछ जल्दबाजी प्रवृत्ति के होंगे। जिससे बनता हुआ भी कार्य बिगड़ जाएगा।

आपका जनसम्पर्क विस्तृत रहेगा। आपके विचार सुलझे हुए होंगे। आप किसी के मन की बात सहज ही जान लेने में सक्षम होंगे। आपको अपने जीवन में मनोरंजन व यात्रा का भरपूर अवसर मिलेगा। सेवा भावना आप में प्रबल रहेगी।

आप में त्वरित निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी। कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु अपने इष्ट देवी देवती की अर्चना करें। तन-मन-कर्म-वचन से पवित्र रहे। अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें।

बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। हिंसाजनित कार्य न करें। परोपकारी बनें। भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।


आपके लिए अनुकूल :- 
 

मन्त्र: ओम बुं बुधाय नमः

मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर 
व्रत: बुधवार 
दिन : रविवार, गुरुवार एवं शनिवार

रंग :  सफेद एवं हरा

जन्मरत्न : पन्‍ना 
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--2 मई से 20 जून, 2। अगस्त से 20 सितम्बर 

Share this story