आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ
4 जून को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जन्मतिथि 4 जून है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है। इस माह का अधिपति ग्रह बुध है। आप आजीवन बुध एवं राहु ग्रह से प्रभावी रहेंगे। आपके जीवन प्रमुख अंग होगा व्यवधान। आपका जीवन संघर्षशील रहेगा। अनेकों बार उतार-चढाव के क्षण आयेंगे।
आप अधिक परिश्रम से ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आप स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पायेंगे। कोई भी कार्य दूसरों की सलाह से ही करेंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपका जनसम्पर्क सीमित होगा। जिससे अकेलेपन की अनुभूति होगी। आप समाज सुधारक एवं आधुनिक प्रकृति के व्यक्ति होंगे।
मौजमस्ती के निमित्त अधिक व्यय करेंगे। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा। आप अपने कार्य को ज्यादा महत्व देंगे। धनोपार्जन की ओर रुझान अधिक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। आप किसी भी कार्य को कुशलतापूर्वक नवीनतम तरीके से सम्पन्न करने में सक्षम होंगे। प्रेम प्रसंगों में विफलता ही आपके हाथ लगेगी। कठिनाइयों के क्षण अपने देव कक्ष में नियमित रूप से घी का दीपक अवश्य जलाबें।
अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिशत धन गरीबों की सेवा व सहायता में लगावें। अपने दैनिक जीवन में काले रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। अमावस्या के दिन उड़द के दाल से बने पकौड़े पर दही डालकर चील कौबों को खिलावें। लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त होगा। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें। सफलता के लिए रत्न या यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
आपके लिए अन्लुकूल :-
मन्त्र : ओम रां राहुवें नमः
मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
व्रत : शनिवार
रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
जन्मरत्न : गोमेद
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय- 24 मार्च से 28 अप्रैल, 40 जुलाई से 20 अगस्त

