आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

17 अप्रैल को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी जन्मतिथि 17 अप्रैल है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आपके ऊपर मंगल एवं शनि ग्रह का प्रभाव आजीवन रहेगा। आपकी महत्वकांक्षाएँ बहुत ऊँची होगी। 

आप सहज ही कुछ भी प्राप्त नहीं में कई बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे। लेकिन आप सामान्य रूप से ही कार्य करना पसन्द करेंगे। आप भौतिकवादी दृष्टिकोण को ज्यादा महत्व देंगे। आप ऊपर से कठोर होते हुए भी अन्दर से अत्यन्त कोमल ब दयालु प्रवृत्ति के होंगे। मित्रों के लिए आप अपना सबकुछ त्यागने के लिए तैयार रहेंगे लेकिन शत्रुओं के लिए आपके दिल में कोई जगह नहीं रहेगी। सूक्ष्मदर्शिता आपका विशेषगुण होगा। 

आप अनुशासन के प्रति कठोर रूख अपनायेंगे। आपके जीवन में आकस्मिक लाभ के क्षण भी आयेंगे। आपको क्षण में ही सफलता क्षण में ही असफलता का सामना करना पड़ेगा। कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु नियमित रूप से देव अर्चना करें। काले रंग की वस्तुओं का दान करें। गाय को नियमित रूप से घई लगा हुआ रोटी खिलावें। हिंसा जनित कार्य न करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र: ओम शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर 
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 77, 26, 35, 44, 53, 62, 77 
दिन: सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 7, 26 
जन्मरत्न : नीलम
अंक : 2,4, 6, 7
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय- 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story