आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

 

12 अप्रैल को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 12 अप्रैल है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह चन्द्रमा है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आपके ऊपर मंगल और चन्द्रमा ग्रह का प्रभाव  रहेगा। आप मृदु व दयालु स्वभाव के व्यक्ति होंगे।

आप आकर्षक प्रतिभा के धनी होंगे। आपकी मानसिक शक्ति शारीरिक शक्ति की अपेक्षा बेहतर होगी। आपका जनसम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। आपका जीवन परिवर्तन शील रहेगा। आपके विचार अस्थिर और उलसझे हुए होंगे। आप में ईष्या की भावना भी पाई जायेगी जो कि आपके लिए नुकसान दायक साबित होगी।

आप किसी भी वस्तुओं के लिए ना नहीं कहेंगे। जिससे कभी-कभी आपको परेशानी भी उठानी पड़ेगी। आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा। व्यर्थ का दिखावा आप अधिक पसन्द करेंगे। प्रेम सौन्दर्य व ललित कलाओं की और आपका रुझान अधिक रहेगा। आप यथार्थवादी होते हुए भी हमेशा कल्पना लोक में खोये रहेंगे।

जीवन में प्रगति हेतु अपने आराध्य देव की अर्चना करें | तन-मन-कर्म व बचन से पवित्र रहें । अपने दैनिक जीवन में सफेद व क्रीम रंग से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। सोमवार का ब्रत रखें । सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान भी करें | सदाचारी बनें। अपने हित के लिए असत्य का सहारा न लेबें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :
 

मन्त्र : ओम सों सोमाय नमः

मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार 

वर्ष: 2, 20, 29, 38, 47, 56, 66 
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार

रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, , 20, 29

जन्मरत्न : मोती
अंक : 4, 7

उपरत्न : मून स्टोन


 


 

Share this story