आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ
30 मार्च को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका जन्मतिथि 30 मार्च है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बृहस्पति है। इस माह का अधिपति ग्रह बृहस्पति है। आप बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव से युक्त होंगे।
आत्म विश्वास अटूट व दृढ़ होगा। जीवन में आर्थिक पक्ष को विशेष महत्व देंगे। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में अधिक रूचि लेंगे। जनसम्पर्क विस्तृत रहेगा। स्वार्थ की भावना कूट-कूट कर भरी है। पठन-पाठन की ओर लगाब रहेगा।
स्वार्थ-भावना की अधिकता से बचना चाहिए देशाटन के प्रति अभिरूचि रहेगी। अपनी बातों को सबके समक्ष सुरूचिपूर्ण व रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत करेंगे। दूरदर्शिता सफलता में सहायक रहेगा। मस्तिष्क सदैव क्रियाशील रहेगा।
साहसिक एवं संगीत की ओर झुकाव अधिक रहेगा। जनकल्याण की ओर रूझान अधिक रहेगा। साहसिक एवं संगीत की ओर झुकाव अधिक रहेगा। जनकल्याण की ओर रूझान अधिक रहेगा। आपके शब्द कोश में नहीं शब्द नहीं है । जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें।
अपने दैनिक जीवन में सफेद, क्रीम एवं पीला रंग का प्रयोग अधिकतम करें। वृहस्पतिवार के दिन बेसन का लड्डू चार मंदिर में चढ़ावें तथा दान देवें। वृहस्पतिवार का व्रत रखें। अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन अवश्य करें। आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वबक धारण करें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र: ओम बू बृहस्पतये नमः
मास: मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
व्रत : बृहस्पतिवार
वर्ष: 3, 2, 2, 30, 39, 48, 57, 66
दिन: रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 3, 2, 2, 30
जन्मरत्न : पोखराज
उपरत्न : गोल्डेन टोपाज
अंक : १, 7
जड़ी : बेलकी जड़
दिशा: ईशान
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--9 फरवरी से 20 मार्च, 2 नवम्बर से 20 दिसम्बर

