आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ
15 मार्च को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 15 मार्च है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस माह का अधिपति ग्रह बृहस्पति है। आप बृहस्पति एवं शुक्र ग्रह के पूर्ण प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे।
जीवन शांति और धैर्य का सूचक होगा। नेतृत्व गुण विशेष रूप से विद्यमान रहेगा। जलकल्याण की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवन के प्रत्येक क्षण को मूल्यवान समझेंगे। न्यायप्रिय, परिश्रम एवं ईमादारी प्रमुख गुण होगा। किसी भी बात को लेकर तुरन्त निराश हो जायेंगे। भोग-विलासिता की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा।
प्रेम-सौन्दर्य एवं ललित कलाओं में अधिक रुचि लेंगे। बुद्धि एवं भावना का अद्भुत तालमेल रहेगा। परोपकार की ओर आपका रुझान रहेगा। विद्या अध्ययन अधूरा रहेगा। एक स्थान पर ज्यादा देर तक स्थिर नहीं रह पायेंगे। जो भी कहेंगे स्पष्ट रूप से कहेंगे। आपका प्रत्येक कार्य संतुलित व न्यायसंगत होगा।
भावुकता से ओत-प्रोत होंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य-सा रहेगा। जीवन में कठिनाई की स्थिति में अपने देवकक्ष में नियमित रूप से घी का दीपक जलावें। अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिशत धन असहायों की मदद में लगायें।
अपने दैनिक जीवन में हल्का नीला रंग का प्रयोग अधिक करें। सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें। याचक को निराश न करे। शुक्रवार का व्र्त रखें। सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ओम शुं शुक्राय नमः
मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
व्रत. : शुक्रवार
वर्ष : 6, 5, 24, 33, 42, 5, 60, 69
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : हल्का नीला एवं सफेद
दिनांक : 6, 5, 24
जन्मरत्न : हीरा
उपरत्न : सफेद पुखराज
अंक : 4, 5, 8
जड़ी : अरण्ड की जड़
दिशा : आग्नेय
प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय- 20 अप्रैल से 2। मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

