आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

20 फरवरी को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकाी जन्मतिथि 20 फरवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आप शनि तथा चन्द्रमा ग्रह के प्रभाव से जीवन पर्यन्त युक्त होंगे। आपके विचार अस्थिर व उलझे हुए होंगे। 

आपका जीवन परिवर्तनशील रहेगा। आप किसी कार्य की शुरूआत बड़े उत्साह से करेंगे लेकिन जरा सा मन बदलते ही उसे अधूरा छोड़ देंगे और दूसरे कार्य पर लग जायेंगे । यात्रा आपके लिए लाभ दायक रहेगा। आपके शब्द कोष में शिथिलता या हानि के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा। अतीन्द्रिय ज्ञान की आपमें अद्भुत क्षमता रहेगी। नियम संयम के प्रति आप जागरूक व सतर्क रहेंगे। 

आपका पारिवारिक जीवन कष्टकर रहेगा। नेतृत्व गुण आपमें प्रबल रहेगा। प्रेम सौन्दर्य एवं ललितकलाओं की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा। आप में सहयोग की भावना रहेगी । धन संचय में आप रूचि लेंगे। रचनात्मक कार्य में समय अधिक नष्ट होगा। जीवन में अनुकूलता हेतु इष्ट देवी-देवता की अर्चना करें। अपनी आय का निश्चित प्रतिशत धन असहायों की मदद में लगावें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग का प्रयोग अधिकतम करें। चाँदी का कड़ा दाहिने हाथ में पहने। मान-मर्यादा का ख्याल रखे। समाज सेवा निष्काम भाव से करें।

आपके लिए अनुकूल :-  

मन्त्र : ओम सों सोमाय नमः मास: अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर

वर्ष: 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65 

दिन: सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार 

रंग : सफेद एवं क्रीम

दिनांक : 2, 11, 20, 29 

जन्मरत्न : मोती 
उपरत्न : मून स्टोन

अंक :1,4, 7 

जड़ी : अनार की जड़ दिशा : नैऋत्य

प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय--20 जून से 20 जुलाई 


 

Share this story