राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ
आज 13 जुलाई बुधवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
मेष- दिनचर्या व्यवस्थित, महत्वपूर्ण योजनापरक कार्यारम्भ, नौकरी में पदोन्नति का मसला हल, पारिवारिक वातावरण में शांति, दूसरों के आश्वासनों से राहत।
वृषभ- साहसिक प्रयास निष्फल, नवसम्पर्क के लाभ से वंचित, पारिवारिक कठिनाइयाँ यथावत, विशेष परिश्रम के बावजूद आंशिक सफलता।
मिथुन- स्वविवेक से लिया गया निर्णय लाभदायक, आत्मविश्वास में वृद्धि, धर्म-अध्यात्म में रुचि, आपसी सौहार्द, शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता।
कर्क- चिरवांछित कार्यों में सफलता, व्यापार में धन निवेश, आरोग्यसुख में वृद्धि, सुसंदेश की प्राप्ति, पारिवारिक संबंध मधुर, नव उत्तरदायित्व का निर्वाह।
सिंह- विनियोजित धन का प्रतिफल, परिश्रम के अनुकूल सफलता, सद्विचारों का उदय, आत्मीयजनों से मधुरता, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु व्यय।
कन्या- दिनचर्या अव्यवस्थत, आरोग्य सुख में व्यवधान, विवाद से तनाव, पारिवारिक उलझनें, व्यावसायिक हानि की आशंका, मान-सम्मान में कमी
तुला- समय संतोषजनक, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, दूसरों के आश्वासनों से राहत, मानसिक शांति, भौतिक सुख के साधन उपलब्ध, बौद्धिक विकास।
वृश्चिक- मनोरथ पूर्ण होने को ओर, प्रगति का सिलसिला, पुराने विवाद का समापन, प्रयास सार्थक, सामाजिक गतिविधियों में रुझान, मांगलिक आयोजन सम्पन्न।
धनु- सिद्धि का प्रयास सार्थक, कुछ समस्याएं सुलझने की ओर, राजनैतिक क्रिया-कलापों में अभिरुचि, श्रेष्ठ जनों से सम्पर्क, यात्रा का प्रसंग।
मकर- व्यापारिक पक्ष में जोखिम, सहयोगियों को गतिविधियों से कष्ट, पारिवारिक समस्याओं से चिंतित, आत्मविश्वास में कमी, वाद-विवाद को आशंका।
कुम्भ- शारीरिक सुख, व्यावसायिक पक्ष में निराशा का समापन, पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति का प्रयास।
मीन- अभीष्ट कार्यों में सफलता, शत्रु पराभूत, आत्मिक शांति की अनुभूति, मनोबल में वृद्धि, धर्म के प्रति आस्था, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त।

