राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

आज 4 जुलाई सोमवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
 

मेष- ग्रह स्थिति विपरीत, व्यक्ति-विशेष से विश्वासघात, व्यर्थ भ्रमण, मित्रों से तनाव, धन हानि, व्यवसाय से असंतुष्ट, समस्याओं से परेशानी, शत्रु सक्रिय ।

वृषभ- आरोग्य सुख, आर्थिक पक्ष में प्रगति, विवादास्पद मसला हल, राजकीय पक्ष से लाभ, योजना की शुरुआत, आपसी संबंध मधुर, आवागमन में लाभ।

मिथुन- व्यावसायिक क्षेत्र में उच्नति, सुसमाचार की प्राप्ति, परिवार में हर्षोल्लास क वातावरण, अध्यात्म में रुचि, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, यात्रा लाभ।

कर्क- पारिवारिक समस्याएँ सुलझने की ओर, अभीष्ट लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, कर्ज की निवृत्ति, वैवाहिक अड़चनें समापन पर, सम्मानपर्क कृत्य सम्पन्न।

सिंह- दिन अशुभ, आकांक्षित सिद्धि में व्यतिक्रम, व्यक्ति-विशेष से धोखे की आशंका, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, मानसिक कष्ट।

कन्या- शारीरिक कष्ट में कमी, पुरातन समस्याओं का समाधान, सामाजिक गतिविधियों में रुचि, धर्म के प्रति आस्था, संभावित यात्रा सफल, हर्ष भी।

तुला- आर्थिक पक्ष से संतोष, व्यापारिक वातावरण अनुकूल, पठन-पाठन में रुचि, स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग, शांति।

वृश्चिक- कार्य बनने से प्रसन्नता, उल्लास का वातावरण, अधीनस्थ सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, मनोरंजन सुख।

धनु-  परिस्थितियाँ भाग्य के प्रतिकूल, नवीन समस्याएँ उत्पन्न, विवाद होने की आशंका, कर्ज की अधिकता से परेशान, आय की तुलना में व्यय अधिक।

मकर- बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता, अध्ययन में रुचि, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, कुछ मसला हल, व्यक्तित्व का विकास, सम्मान का लाभ।

कुम्भ- व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, जनकल्याण को भावना, आनन्द की अनुभूति, कर्ज की निवृत्ति, भोग-विलास में रुझान, आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता।

मीन- विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, लाभ का सुयोग, पुरुषार्थ के प्रति रुचि सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, वरिष्ठजनों की सलाह से कामयाबी।

 
 

Share this story