राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ
7 अगस्त दिन शनिवार : आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है। आइए, जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे ज्योतिर्विद विमल जैन से -
मेष- विचारितकार्यो में प्रगति, व्यावसायिक उनति का मार्ग प्रशस्त, विवादास्पद मसला हल, मनोबल में वृद्धि, शत्रु हानि पहुँचाने में असफल, सद्विचारों का उदय।
वृषभ- ग्रहयोग बेहतर, समस्याएं सुलझने को ओर, मित्रों से अपेक्षित सहयोग, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, मानसिक राहत, धर्म अध्यात्म में आस्था, जिम्मेदारियों हेतु व्यय।
मिथुन- दिनचर्या अव्यवस्थित, व्यावसायिक पक्ष में निराशा, राजकोय पक्ष से उलझनें, परिस्थितियां भाग्य के विपरीत, खर्च से परेशान, अशांति का माहौल, यात्रा कष्टकर।
कर्क- नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत, आमोद प्रमोद के साधन सुलभ, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, विशिष्टजनों से सम्पर्क, दाम्पत्य जीवन में सुखी, मनोरंजन में रुझान ।
सिंह- पराक्रम से कार्यसिद्धि, इच्छानुकूल घटनाएं घटित, आत्मबल में वृद्धि, महत्वपूर्ण सफलता, व्यापार में धन निवेश, पारिवारिक प्रसन्नता, परोपकार की भावना जागृत।
कन्या- व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल, सामाजिक गतिविधियों में अभिरुचि, पारिवारिक मतभेद समाप्त, संभावित यात्रा का कार्यक्रम, मंगल आयोजन संपन्न।
तुला- दिनचर्या अस्त-व्यस्त, अध्यात्म के प्रति अरुचि, राजकीय पक्ष से प्रतिष्ठा पर आघात, लाभ का मार्ग अवरुद्ध, विचारों में उग्रता, उन्नति में बाधा।
वृश्चिक- समय संतोषजनक, परिस्थितियां अनुकूल, सुसंदेश की प्राप्ति, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, प्रियजनों से विचार-विमर्श, स्थान परिवर्तन का कार्यक्रम।
धनु- विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त, सामाजिक क्रियाकलापों में अभिरुचि, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, विवाद समापन की ओर, यात्रा संतोषजनक|
मकर- सिद्धि का प्रयास सार्थक, कठिनाइयों में कमी, कार्य-व्यवसाय में लाभ का सुअवसर, मेल-मिलाप की ओर रुचि, व्यापार में धन निवेश, सुयश की प्राप्ति।
कुम्भ- स्वास्थ्य में शिथिलता, पारिवारिक समस्याओं से मन उदास, विवाद की आशंका, यात्रा में कष्ट, वाहन से भय, चोट-चपेट दुर्घटना की आशंका, अपव्यय भी।
मीन- ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में, आर्थिक व्यावसायिक उन्नति, पुरातन विवाद का समापन, पठन-पाठन में रुचि, सुख के जरूरी साधन सुलभ, आनन्द की अनुभूति।

