राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ

cc

5 अगस्त दिन शुक्रवार : आज का राशिफल (Today Horoscope In Hindi) आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है। आइए, जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे ज्योतिर्विद विमल जैन से -

मेष- अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, प्रतियोगिता में असफलता, वैवाहिक जीवन में मतभेद, व्यक्तिगत समस्याओं से मन अशांत।

वृषभ- भाग्य उन्नति में सहायक, कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, जटिल समस्या का संतोषजनक समाधान, दाम्पत्य जीवन मधुर, धन संचय, यात्रा आशाजनक।

मिथुन- व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति की दिशा में प्रयास, राजनैतिक कृत्यों में रुचि, आकस्मिक लाभ का सिलसिला, शत्रु हानि पहुँचाने में असफल, मन प्रसन्न,सम्मान में वृद्धि।

कर्क- समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद, प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग, किसी योजना का सुपरिणाम, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, भौतिक सुख, यात्रा सुखद।

सिंह- व्यापार में निराशा, धन का अभाव, किसी मुद्दे पर तनाव, दूसरों की गलतफहमी के शिकार, पारिवारिक उलझनें, तनाव, वाहन से चोट-चपेट की आशंका।

कन्या- कार्य-व्यवसाय में विस्तार हेतु नवयोजना की शुरुआत, व्यक्तिगत समस्या का संतोषजनक समाधान, शुभ भावनाओं का उदय, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता, खुशी भी।

तुला- व्यक्तित्व का विकास, बुद्धि चातुर्य से संकल्पसिद्धि, अध्यवसाय की ओर रुझान, नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, यात्रा का सुपरिणाम।

वृश्चिक- आर्थिक-व्यावसायिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, कठिनाइयों का निराकरण,अमान्य, भौतिक सुख-सुविधा में कमी, दाम्पत्य जीवन में कटुता, आपसी कलह।

धनु- उच्चाधिकारियों से लाभ, दाम्पत्य जीवन मधुर, संभावित यात्रा सुखद, हर्ष भी, स्वास्थ्य में शिथिलता, व्यक्ति विशेष से हानि की संभावना।

मकर-  भाग्योन्नति हेतु नवीन आयाम, नवयोजना का श्रीगणेश, दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत, परोपकार की भावना जागृत, आर्थिक लाभ, पूँजी का प्रतिफल प्राप्त।

कुम्भ- व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, जनकल्याण को भावना, आनन्द की अनुभूति, कर्ज की निवृत्ति, भोग-विलास में रुझान, आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता।

 मीन- कार्य-व्यवसाय में उन्नति हेतु सुपरिचितों से विचार-विमर्श, अधूरी योजना साकार, बकाए धन की प्राप्ति, आपसी संबंधों में सुधार, यात्रा सुखद, मन प्रसन्न।
 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story