राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

आज 12 अप्रैल मंगलवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

मेष- आज दिन का समय निराशाजनक, कार्यों में गतिरोध, एकाग्रता का अभाव, शेष समय में परिस्थितियां सुधार पर, पुरुषार्थ से कार्यसिद्धि, नव उपलब्धि।

वृषभ- आज दिन का समय बेहतर, किसी योजना का श्रीगणेश, यात्रा का सुपरिणाम, शेषसमय आशा केविपरीत, लाभ का मार्ग अवरुद्ध, व्यय की अधिकता।

मिथुन- भाग्योनति का मार्ग प्रशस्त, प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग, धार्मिक गतिविधियों में अभिरुचि, अधिकारी वर्ग से अनुकूलता, दूरसमीप की यात्रा का प्रसंग, वाहन सुख।

कर्क- किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील, आकस्मिक लाभ का सुयोग, बकाए धन की प्राप्ति, मनोविनोद के अवसर प्राप्त, भोग विलासिता की ओर रुझान, मन प्रसन्‍न।

सिंह- आज दिन तक कठिनाइयां प्रभावी, दूसरों के चक्कर में स्वयं का नुकसान, शेष समय बेहतर, प्रगति हेतु विचार-विमर्श, लाभार्जन का सुयोग।

कन्या- आज ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में, कार्य क्षमता में वृद्धि, वाहन से सुख, शेष समय में निराशा, दैनिक कार्यो के प्रति उदासीनता, यात्रा असंतोषजनक।

तुला- योजना कार्यान्वित, स्वास्थ्य में सुधार, आकस्मिक लाभ, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, मौजमस्ती के निमित्त अधिक व्यय।

वृश्चिक- व्यापारिक उन्नति में उपस्थित गतिरोध समाप्त, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क, नौकरी में स्थानान्तरण, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ, परिणय के क्षेत्र में अनुकूलता।

धनु- आज दिन का समय अशुभ, आहार विहार में अनियमितता, स्वास्थ्य प्रभावी, हानि भी, शेष समय उन्‍नतिकारक, व्यापार में विस्तार, नवयोजना फलीभूत।

मकर- आज दिन का समय अनुकूल, धनागम में वृद्धि, वैवाहिक अड्चनें समाप्त, शेष समय प्रतिकूल, द्रव्य की क्षति, विरोधियों का वर्चस्व।

कुम्भ- परिस्थितियों में क्रमिक सुधार, मनोवांछित सफलता का सुअवसर, स्वजनों से अपेक्षित सहयोग, व्यक्तित्व का विकास, जीवन साथी से सामंजस्य।

मीन- ग्रहस्थिति भाग्य के पक्ष में, वांछित सफलता का सुअवसर, मान-सम्मान में वृद्धि, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, दूर या समीप की यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त।

 

 

Share this story