राशिफल : कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए क्या-क्या होगा लाभ
25 दिसम्बर 2022 रविवार का दिन है। आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
मेष- कार्य-व्यवसाय में विस्तार व परिवर्तन की योजना फलीभूत, परिवार में धार्मिक कृत्य सम्पन्न, पारस्परिक सम्बन्धों में अत्यधिक प्रगाढ़ता, प्रतिष्ठा में वृद्धि ।
वृषभ- परिस्थितियां सुधार पर, कार्य प्रगति पर, नवसम्पर्क से कुछेक समले पक्ष में सुलझने की ओर, धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था जागृत, संत समागम।
मिथुन- समय प्रतिकूल, भाग्योन्नति का मार्ग अवरुद्ध, आर्थिक व्यावसायिक पक्ष में निराशा, विरोधी हानि पहुँचाने की दिशा में प्रयासरत, यात्रा में परेशानी।
कर्क- शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, प्रियजनों के सहयोग से समस्या का समाधान, व्यापारिक वातावरण मन के अनुकूल, यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त।
सिंह- अभीष्ट सिद्धि हेतु किये जा रहे प्रयास सफल, वाक्पट॒ता से कार्यों में अनुकूलता, विवादास्पद मसला सुलझने की ओर, राजनीतिक गतिविधियों में रुचि।
कन्या- समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त, आर्थिक व्यावसायिक प्रगति हेतु नवप्रयास सार्थक, स्वास्थ्य सुधार पर, बकाये धन की प्राप्ति, रचनात्मक कार्यों में सझान।
तुला- कार्योंमें प्रतिकूलता, आरोग्य सुख में कमी, व्यावसायिक पक्ष से चिन्ता, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में बाधा, प्रियजनों से मनमुटाव, सामाजिक पक्ष से कष्ट।
वृश्चिक- कार्य-व्यवसाय में लाभ का सुअवसर प्राप्त, कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु किये जा रहे प्रयास सफल, धार्मिक क्रिया-कलापों में अभिरुचि, सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।
धनु- स्वाध्याय की ओर रुचि, व्यापारिक आर्थिक उन्नति हेतु प्रयास सफल, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, राजनैतिक गतिविधियों की ओर रुझान।
मकर- कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में उन्ति का सुअवसर प्राप्त, धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने की ओर, भौतिक सुख सुविधा के साधन सुलभ, दाम्पत्य सुख।
कुम्भ- भाग्योदय का मार्ग अवरुद्ध, व्यक्तिगत समस्या के समाधान हेतु विचलित, मित्रों-स्वजनों से मनमुटाव, परिवार में अनावश्यक खर्च, विरोधियों का वर्चस्व ।
मीन- पारिवारिक प्रसन्नता, नवसम्पर्क से कुछेक मसले सुलझने को, कार्यों में अनुकूलता, धर्म-अध्यात्म की ओर रुझान, आत्मबल में वृद्धि, यात्रा सफल।

