आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ।

20 नवम्बर 2023 सोमवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।
आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 20 नवम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है। आप मंगल एवं चन्द्रमा ग्रह के प्रभाव से युक्त रहेंगे। आप घैर्यवान व सहनशील व्यक्ति होंगे। आपका मस्तिष्क गतिशील रहेगा। अत्यधिक भावुक और कल्पनाशील प्रवृत्ति का होने के कारण आप अधिकतर मानसिक द्वन्द के शिकार रहेंगे।
आप हमेशा यही सोचेंगे कि इस कार्य में लाभ होगा या हानि। कोई भी आपके मन की बात नहीं जान पायेगा। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप किसी भी कार्य के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद ही उसे करेंगे। आप किसी भी कार्य को निःस्वार्थ भाव से करेंगे। आपके सम्मोहक व्यक्तित्व के कारण अनजान व्यक्ति भी आपके सम्पर्क में आ जायेगा। आपमें अविश्वास की भावना अधिक रहेगी। आप स्वाभिमानी भी होंगे।
आपमें स्वतन्त्र निर्णय क्षमता का अभाव रहेगा। मित्रों से आपको कोई विशेष सहयोग नहीं मिल पायेगा। रचनात्मक कृत्यों में आप अपना अधिक समय नष्ट करेंगे। जीवन में अभिलाषा की पूर्ति हेतु अपने आराध्य देवी-देवता की पूजा-अर्चना विधि-विधान से करें । तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का पालन करें। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें। सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें। सदाचार का पालन करें। गाय सेवा नियमित करें।
आपके लिए अनुकूल :-
मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक : 1,4, 7
उपरत्न : मून स्टोन
वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई
हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन करने के लिये यहां क्लिक करें, साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।