आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ

WhatsApp Channel Join Now

9 फरवरी को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से।

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी जन्मतिथि 9 फरवरी है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह मंगल है। आपका जन्मांक मेष व वृश्चिक राशि के अन्तर्गत आता है। इस माह का अधिपति ग्रह शनि है। आपके ऊपर शनि एवं मंगल ग्रह का सम्मिलित प्रभाव आजीवन रहेगा। आपका जीवन उलझनों व उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली तथा दृढ़ता व साहस का प्रतीक होगा। दूसरों को प्रभावित करने की आप में अद्भुत क्षमता होगी। मार्ग-निर्देशन के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे। जन कल्याण की ओर आपका रुझान रहेगा। आप अपनी प्रतिभा से इच्छित सफलता प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे।

धर्म के प्रति आस्था रखते हैं लेकिन आप रूढ़िवादी नही होंगे। जोखिम भरे कार्यों को करना अधिक पसन्त करेंगे। आप परेशानी को सहलेंगे लेकिन किसी के समक्ष हाथ फैलाना आपके असहनीय कार्य होगा। आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी अविचलित रहेंगे। गर्म मिजाज होगा।

जीवन में अनुकूलता हेतु अपने आराध्य देव की आराधना करें। तन-मन-कर्म-वचन से शुचिता का धर्म अपनावें। अपने दैनिक जीवन में लाल रंग का प्रयोग अधिकतम करें। मंगलवार के दिन गुड़ या मिठाई ग्रहण एबं दान करें। अपने हित के लिए, असत्य बात का सहारा न लेवें। समाज सेवा निष्काम भाव से करें।

 आपके लिए अनुकूल :-
 

मन्त्र: ओम अं अंगारकाय नमः

मास : फरवरी, जून एवं नवम्बर

वर्ष :9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72 8 | | 3 | 10
 

दिन: सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार

रंग : लाल एवं नारंगी

दिनांक : 9, 18, 27

जन्मरत्न : मूंगा उपरत्न: लाल अकीक 

अंक :1, 3, 6

जड़ी: अनन्त मूल की जड़
 

प्रत्येक वर्ष का बेहतर समय-15 मार्च से 14 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 14 नवम्बर

 
 

Share this story