आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

20 अप्रैल 2025 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्मतिथि 20 अप्रैल है । अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है । इस माह का प्रतिनिधि ग्रह मंगल है। आपके जीवन पर मंगल एवं चन्द्रमा ग्रह का प्रभाव रहेगा । आपका जीवन परिवर्तनशील रहेगा। आप में अविश्वास की भावना अधिक रहेगी । आपके दिमाग में हमेशा नये-नये विचार उत्पन्न होंगे ।

आप में स्वतंत्र निर्णय क्षमता का अभाव रहेगा। आप किसी भी कार्य को निस्वार्थ भाव से करने में विश्वास रखेंगे । आप किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। मित्रों से आपको कोई विशेष सहयोग नहीं मिलेगा । प्रेम, सौन्दर्य, संगीत एवं ललित कलाओं की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा। आप स्पष्टवादी होगे। जो कि कभी-कभी आपके लिए घातक होगी। आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप स्वाभिमानी भी होंगे। अतीन्द्रिय ज्ञान की आप में अद्भुत क्षमता होगी ।

आपका मुख्य उद्देश्य लक्ष्य की प्राप्त करना होगा। जीवन में कठिनाइयों के समय अपन आराध्य देव की पूजा एवं अर्चना अवश्य करें लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त होगा। अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। सोमवार का ब्रत करें । सफेद रंग का वस्तुओं करें। शान्ति मिलेगी । आरोग्य
व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ सों सोमाय नमः 
मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
व्रत : सोमवार
वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
दिन :  सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
रंग : सफेद एवं क्रीम
दिनांक : 2, 11, 20, 29
जन्मरत्न : मोती
अंक :  1,4, 7  
उपरत्न : मून स्टोन

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जून से 27 जुलाई

Alok Kumar Pal
Alok Kumar Pal

5518 Articles

Share this story