वैशाख माह में करें इन चीजों का दान, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, होगी धन-दौलत में वृद्धि
 

WhatsApp Channel Join Now


हिंदी कैलेंडर के अनुसार, वैशाख माह हिंदू नव वर्ष का दूसरा महीना होता है, जो 17 अप्रैल से शुरू होकर 16 मई तक चलेगा। हिंदू धर्म में वैशाख माह का विशेष महत्व होता है। मान्यता अनुसार, भगवान विष्णु का सबसे प्रिय माह है। इसी कारण इस पूरे माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से हर तरह की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इस माह गंगा स्नान करने के अलावा दान करने का विशेष महत्व है। 

शास्त्रों के अनुसार इस महीने में दान देने से धन-दौलत में वृद्धि में और हर तरह के पाप से मुक्ति मिल जाती हैं। इसके साथ ही एक हाथ से दिया गया दान हजारों हाथों से दिए गए दान के बराबर लौटकर आता है। तो आइए जानते है वैशाख माह में किन चीजों का दान देने से मिलेगा दोगुना फल।
 

गुड़ का दान

वैशाख माह में गुड़ का दान महादान माना जाता है। गुड़ का दान करने से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी। जिसके कारण आपको करियर में ऊंचाई मिलेगी। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसलिए आप गुड़ या फिर इससे बनी चीजों का दान कर सकते हैं। 

सत्तू 

वैशाख माह में सत्तू का दान देना लाभकारी माना जाता है। सत्तू का संबंध ग्रहों के राजा सूर्य और गुरुदेव बृहस्पति से है। इसलिए इस माह सत्तू का दान देने से कुंडली में इन दोनों ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। इसलिए अपनी श्रद्धा के अनुसार सत्तू का दान देना चाहिए।

तिल 

वैशाख मास में तिल का दान करना भी शुभ माना जाता है। वैशाख माह में भगवान सूर्य और विष्णु जी की पूजा करने के बाद तिल जल में प्रवाहित करने से लाभ मिलेगा। इसके अलावा तिल या इससे बनीं वस्तुओं का दान देना से दोगुना लाभ मिलेगा। इससे आपको पितरों का भी आशीर्वाद मिलेगा। 

जल पिलाएं 

वैशाख माह में काफी गर्मी होती है। ऐसे में सबसे जरूरी चीज जल। ऐसे में आप चाहे तो किसी को दो घड़े जल से भरे हुए भेंट कर सकते हैं। पहला घड़ा पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए और दूसरा भगवान विष्णु के नाम पर दान दे सकते हैं। जिस दिन आप घड़े दान करने वाले हो उस दिन पहले भगवान विष्णु की विधिवत तरीके से पूजा जरूर करें। इसके पश्चात दान करें। आप चाहे तो किसी जगह पर प्याऊ लगवा सकते हैं।

आम 

वैशाख माह में फलों का दान करने का भी महत्व है। इस माह में अधिक मात्रा में आम आने लगते हैं। ऐसे में आप इस फल का दान दे सकते हैं। 


 

Share this story