इनोविजन लिमिटेड का आईपीओ 10 मार्च को खुलेगा, प्राइस बैंड 521-548 रुपये प्रति शेयर

WhatsApp Channel Join Now
इनोविजन लिमिटेड का आईपीओ 10 मार्च को खुलेगा, प्राइस बैंड 521-548 रुपये प्रति शेयर


इनोविजन लिमिटेड का आईपीओ 10 मार्च को खुलेगा, प्राइस बैंड 521-548 रुपये प्रति शेयर


मुंबई, 06 मार्च (हि.स)। मैनपावर और टोल प्लाजा मैनेजमेंट कंपनी इंनोविजन लिमिटेड का आरंभिक सावर्जनिक निर्गम (आईपीओ) 10 मार्च को खुलेगा। इसमें निवेश करने के लिए निवेशक 12 मार्च तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए मूल्य का दायरा (प्राइस बैंड) 521-548 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी के शेयर 17 मार्च को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकते हैं।

इंनोविजन लिमिटेड के अनुसार 10 रुपये फेस वैल्यू इस इश्यू में निवेशक कम से कम 27 इक्विटी शेयर और उसके बाद 27 इक्विटी शेयर के लिए मल्टिपल में बोली लगा सकते हैं। यह इश्यू दो हिस्सों में बंटा हुआ है। इसमें 255 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि 12.38 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) रखा गया है। ओएफएस के जरिए कंपनी के प्रमोटर रणदीप हुंडल और उदय पाल सिंह अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचेंगे।

कंपनी ने इस आईपीओ के जरिये 322.84 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से 51 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ कर्ज चुकाने के लिए करेगी, जबकि करीब 119 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए इस्तेमाल होंगे। इसके अलावा शेष राशि का इस्तेमाल अपने कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी।

इनोविजन लिमिटेड का मुख्य कारोबार मैनपावर सेवाएं प्रदान करना है। यह कंपनी प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड, इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट, मैनपावर सोर्सिंग और पेरोल मैनेजमेंट जैसी सेवाएं देती है। इसके अलावा यह अपनी सब्सिडियरी, एरोड्रोन रोबोटिक्स के ज़रिए उत्साही और ड्रोन-ऑपरेशन में नए लोगों को रिमोट पायलट ट्रेनिंग कोर्स भी देती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story