थोक महंगाई दर सितंबर महीने में बढ़कर रिकॉर्ड 11.39 फीसदी पर पहुंची

WhatsApp Channel Join Now
थोक महंगाई दर सितंबर महीने में बढ़कर रिकॉर्ड 11.39 फीसदी पर पहुंची


थोक महंगाई दर सितंबर महीने में बढ़कर रिकॉर्ड 11.39 फीसदी पर पहुंची


- खाद्य, ईंधन, विनिर्मित वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से थोक महंगाई दर में इजाफा

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (हि.स.)। महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को झटका लगने वाली खबर है। खुदरा महंगाई दर के बाद खाद्य पदार्थों, विनिर्मित वस्तुओं और ईंधन एवं बिजली की कीमतें में तेज उछाल से सितंबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 11.39 फीसदी पर पहुंच गई है, जो अगस्त में 9.92 फीसदी थी। यह पांच महीने का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर के जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है। आंकड़ों अनुसार खाद्य पदार्थों की महंगाई दर अगस्त के 7.05 फीसदी से बढ़कर सितंबर में 8.66 फीसदी हो गई। विनिर्मित वस्तुओं में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर भी बढ़कर 9.76 फीसदी के श्रृंखला के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। अगस्त में यह 8.37 फीसदी थी। ईंधन एवं बिजली की महंगाई दर सितंबर में 25.85 फीसदी रही, जबकि पिछले महीने अगस्त में यह 22.93 फीसदी रही थी।

मंत्रालय ने डब्ल्यूपीआई के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि खनिज तेल (पेट्रोलियम उत्पादों सहित), खाद्य पदार्थों, कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस, कोयले एवं लिग्नाइट, बुनियादी धातुओं, रसायनों एवं रासायनिक उत्पादों, वस्त्रों, रबर एवं प्लास्टिक उत्पादों तथा बिजली के उपकरणों की कीमतों में बढ़ोतरी से सितंबर में थोक महंगाई की दर में वृद्धि दर्ज की गई है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति ने पिछले हफ्ते ही नीतिगत दर रेपो रेटे में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 फीसदी कर दिया था। वहीं, इस सप्ताह की शुरुआत में जारी खुदरा महंगाई दर भी खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण सितंबर में बढ़कर 23 महीने के उच्च स्तर 5.54 फीसदी पर पहुंच गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760701 Articles

Share this story