बिजनौर में 25 लाभार्थियों को वितरित किए गए एआई कार्ट, पशुपालन से मिलेगा स्वरोजगार को बढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
बिजनौर में 25 लाभार्थियों को वितरित किए गए एआई कार्ट, पशुपालन से मिलेगा स्वरोजगार को बढ़ावा


बिजनौर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 अक्टूबर को 25 लाभार्थियों को एआई कार्ट वितरित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पात्र महिला लाभार्थियों एवं अन्य पशुपालकों को एआई कार्ट तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन एवं पशुपालन विभाग के सहयोग से संचालित योजना का उद्देश्य पशुपालकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। एआई कार्ट के माध्यम से लाभार्थी पशुपालन संबंधी सेवाओं को आगे बढ़ाकर अपनी आजीविका मजबूत कर सकेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। इस प्रकार की योजनाओं से लाभार्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कार्यक्रम के दौरान 25 लाभार्थियों को एआई कार्ट वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल,एन ईसीसी के अजीज सिहं, तथा सुभाष त्रिपाठी , संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760180 Articles

Share this story