टीवीएस मोटर तमिलनाडु में 2 हजार करोड़ रुपये का करेगी निवेश

WhatsApp Channel Join Now
टीवीएस मोटर तमिलनाडु में 2 हजार करोड़ रुपये का करेगी निवेश


नई दिल्ली, 25 नवंबर (हि.स.)। वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी तमिलनाडु में अगले चार वर्षों के दौरान 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे एक हजार रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने तमिलनाडु सरकार के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है। टीवीएस मोटर ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत वह चार वर्षों में 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे एक हजार नौकरियां पैदा होगी।

सूचना के अनुसार तमिलनाडु सरकार अपनी नोडल एजेंसी ‘गाइडेंस’ के माध्यम से टीवीएस मोटर कंपनी को जरूरी बुनियादी ढांचागत सुविधाएं और नियामकीय प्रक्रियाओं में सहायता उपलब्ध कराएगी। प्राप्त सूचना के मुताबिक यह सहयोग लागू कानूनों के अधीन होगा।

टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है, जिसका मुख्यालय चेन्नई में है। राजस्व के लिहाज से यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782862 Articles

Share this story