टॉप 10 में शामिल 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.01 लाख करोड़ की गिरावट, टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
टॉप 10 में शामिल 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.01 लाख करोड़ की गिरावट, टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान


टॉप 10 में शामिल 5 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.01 लाख करोड़ की गिरावट, टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान


नई दिल्ली, 16 अगस्त (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल पांच कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आ गई, जबकि पांच कंपनियों के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई। देश में मार्केट कैप के मामले में शीर्ष स्थान पर मौजूद इन दस कंपनियों में से पांच के मार्केट कैप में सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद 1.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई। इनमें सबसे अधिक नुकसान टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ, जबकि मार्केट कैप में गिरावट के मामले में दूसरा स्थान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हासिल किया।

दूसरी ओर, टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में शामिल शेष पांच कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले सप्ताह के कारोबार के दौरान 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सबसे अधिक फायदा भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को हुआ, जबकि मार्केट कैप में उछाल के मामले में भारती एयरटेल दूसरे स्थान पर रही।

सोमवार से शुक्रवार तक के कारोबार के बाद टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में 1,01,982.31 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। दूसरी ओर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 55,149.45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

पिछले सप्ताह के कारोबार के बाद टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 34,263.28 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 8,53,506.85 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 31,869.13 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 17,70,056.06 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 25,891.88 करोड़ रुपये घट कर 9,85,829.96 करोड़ रुपये के स्तर पर, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 7,165.37 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 11,20,802.10 करोड़ रुपये के स्तर पर और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 2,792.65 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 10,17,577.98 करोड़ रुपये के स्तर पर पहंच गया।

इन पांच कंपनियों के रुख के विपरीत पिछले सप्ताह के कारोबार में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 26,438.49 करोड़ रुपये उछल कर 5,23,330.31 करोड़ रुपये के स्तर तक गिर गया। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 20,592.13 करोड़ रुपये बढ़ कर 12,43,016.11 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 3,548.79 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,77,197.34 करोड़ रुपये के स्तर पर, लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 2,490.66 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 5,58,973.11 करोड़ रुपये के स्तर पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 2,079.38 करोड़ रुपये बढ़ कर 4,90,888.35 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,70,056.06 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 12,43,016.11 करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 11,20,802.10 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 10,17,577.98 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 9,85,829.96 करोड़ रुपये), टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) (कुल मार्केट कैप 8,53,506.85 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 6,77,197.34 करोड़ रुपये), लार्सन एंड टूब्रो (कुल मार्केट कैप 5,58,973.11 करोड़ रुपये), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,23,330.31 करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 4,90,888.35 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story