टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक 30 नवंबर तक स्थगित

WhatsApp Channel Join Now
टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक 30 नवंबर तक स्थगित


नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। टाटा संस ने सोमवार को अपने निदेशक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक की तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया है। इस बैठक में देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह की होल्डिंग कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के लिए आगे की योजना पर चर्चा होनी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा द्वारा बैठक के एजेंडे और इससे संबंतिध दस्तावेजों की समीक्षा के लिए समय मांगे जाने तथा 7 दिन के नोटिस नियम के पालन पर आपत्ति जताने के बाद यह कदम उठाया गया है। बैठक के एजेंडे में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सभी निदेशकों को बैठक की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के मकसद से केवल इसकी तारीख को पहले के 26 नवंबर से बढ़ाकर अब 30 नवंबर किया गया है। 30 नवंबर को होने वाली इस अहम बैठक में टाटा संस को सूचीबद्ध कराने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देश सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा 30 नवंबर की निदेशक मंडल बैठक के एजेंडे में शामिल अन्य विषयों में टाटा समूह के बैटरी कारोबार अग्रतास पर एक प्रस्तुति और एसपी समूह का हाल का पत्र भी शामिल होगा।

आरबीआई ने 16 नवंबर को टाटा संस के शीर्ष प्रबंधन को पत्र लिखकर साफ किया था कि कंपनी को सूचीबद्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ानी होगी और इस संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story