सिंटेक्स ने राजस्थान में बढ़ाया दायरा, स्टोरेज के साथ अब वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशंस पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
सिंटेक्स ने राजस्थान में बढ़ाया दायरा, स्टोरेज के साथ अब वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशंस पर जोर


सिंटेक्स ने राजस्थान में बढ़ाया दायरा, स्टोरेज के साथ अब वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सॉल्यूशंस पर जोर


जयपुर, 25 मार्च (हि.स.)। वेल्सपन के सिंटेक्स ने राजस्थान में अपनी उपस्थिति को मजबूत करते हुए पानी के स्टोरेज के साथ-साथ अब वितरण और इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान पर भी फोकस बढ़ाया है। कंपनी ने 50 वर्ष की अपनी विरासत के साथ वाटर स्टोरेज से आगे बढ़कर एंड-टू-एंड वाटर सॉल्यूशन प्रदाता बनने की दिशा में कदम तेज किए हैं।

कंपनी के अनुसार राजस्थान में पानी की उपलब्धता के साथ उसकी गुणवत्ता को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। ऐसे में सिंटेक्स ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए टैंक के साथ पाइप, फिटिंग्स और ड्रेनेज समाधान भी शामिल किए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को पानी के सुरक्षित भंडारण के साथ स्वच्छ वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

वेल्सपन बीएपीएल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सिंटेक्स के डायरेक्टर यशोवर्धन अग्रवाल ने कहा कि राज्य में पानी की कमी, अत्यधिक तापमान और तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण घरों के भीतर पानी की गुणवत्ता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। इस दिशा में बेहतर प्लंबिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर की भूमिका महत्वपूर्ण है। कंपनी ने पाइपिंग सॉल्यूशंस के तहत एंटी-माइक्रोबियल सीपीवीसी पाइप्स की रेंज पर भी जोर दिया है, जो बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने और पानी की गुणवत्ता बनाए रखने में सहायक हैं।

सिंटेक्स के अनुसार जयपुर सहित राज्य के शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं और डेवलपर्स की प्राथमिकताएं कीमत से हटकर गुणवत्ता, टिकाऊपन और कम रखरखाव वाले उत्पादों की ओर बढ़ रही हैं। कंपनी की प्रीमियम ‘एटर्नो’ टैंक रेंज की मांग में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसमें 50 वर्ष की वारंटी प्रदान की जाती है। कंपनी ने कहा कि राजस्थान जैसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों वाले बाजार में वह ऐसे समाधान उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो पानी को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के साथ स्वच्छ रूप से वितरित भी कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story