स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा का इस्तीफा, नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

WhatsApp Channel Join Now
स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा का इस्तीफा, नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह


नई दिल्ली, 28 जुलाई (हि.स.)। ऑनलाइन फूड और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्विगी के इंस्टामार्ट प्लेटफॉर्म के कारोबार में बड़ा बदलाव हुआ है। इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उनकी जगह अब मिंत्रा की पूर्व सीईओ नंदिता सिन्हा कंपनी का कार्यभार संभालेगी।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की सूचना के अनुसार नंदिता सिन्हा 03 अगस्त, 2026 से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पद संभालेंगी। नंदिता सिन्हा इससे पहले मिंत्रा की सीईओ थीं।

कंपनी के मुताबिक, झा ने स्विगी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (समूह) श्रीहर्ष मजेटी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा, ‘‘ मैं संगठन के बाहर अन्य अवसरों को अपनाने के लिए इंस्टामार्ट के सीईओ पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’’

वहीं, नई जिम्मेदारी के बारे में सिन्हा ने कहा, ‘‘इंस्टामार्ट भारत में लोगों की रोजमर्रा की खरीदारी के केंद्र में है। मैं अपने सहयोगियों, भागीदारों और उपभोक्ताओं के साथ मिलकर इसकी वृद्धि के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हूं।’’

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story