हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 190.36 अंक उछला

WhatsApp Channel Join Now
हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 190.36 अंक उछला


हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 190.36 अंक उछला


नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिख रही है। सेंसेक्स लगभग 190 अंक और निफ्टी भी 18 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 190.36 यानी 0.23 फीसदी उछलकर 84,128.64 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्टॅक एक्सचेंज (एनएसई) 18.35 अंक यानी 0.071 फीसदी की बढ़त के साथ 25,837.60 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

बाजार में आज सेक्टोरल मोर्चे पर मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है, जिसमें आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी के दम पर सबसे ज्यादा बढ़त रही। वहीं, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में रहे है।

सीमेंट, ऑयल एंड गैस, मीडिया, ऑटो और एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा, जबकि हेल्थकेयर और फार्मा इंडेक्स सुस्त बने रहे। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 30 पैसे टूटकर 92.50 प्रति डॉलर के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स 1,502.29 अंक यानी 1.82 फीसदी की उछाल के साथ 83,938.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 469.60 अंक यानी 1.85 अंकों की बढ़त के साथ 25,819.25 के स्तर पर बंद हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783292 Articles

Share this story