हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल

WhatsApp Channel Join Now
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल


नई दिल्ली, 17 नवंबर (हि.स.)। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स करीब 449 और एनएसई का निफ्टी 110 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

बाजार में आज बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 448.73 अंक यानी 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 82,553.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई का निफ्टी भी 109.75 अंक यानी 0.43 फीसदी बढ़कर 25,400.85 अंक के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर सबसे अधिक तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट रही।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 91.65 डॉलर पर कारोबार कर रहे हैं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,864.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स सोमवार को 512.34 अंक और निफ्टी 146.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सोमवार को 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 512.34 अंक यानी 0.63 फीसदी की उछाल के साथ 82,104.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी 146.80 अंक यानी 0.58 फीसदी बढ़कर 25,291.10 अंक पर बंद हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778337 Articles

Share this story