स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिलीं सीतारमण, द्विपक्षीय निवेश संधि पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिलीं सीतारमण, द्विपक्षीय निवेश संधि पर हुई चर्चा


स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिलीं सीतारमण, द्विपक्षीय निवेश संधि पर हुई चर्चा


नई दिल्ली, 06 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को नई दिल्ली में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर बातचीत आगे बढ़ाने समेत साझा हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन से मुलाकात की। इस बैठक में द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही वित्त मंत्री ने भारत और स्विट्जरलैंड दोनों के लिए समान हित के मुद्दों पर चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा कि इसमें द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत को आगे बढ़ाना भी शामिल था, जो निवेश के प्रवाह को बढ़ाने और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भी

दोनों देशों के लिए फायदेमंद है। इससे दोनों देशों के बीच निवेश प्रवाह बढ़ाने और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story