दुनिया की नंबर 1 लुब्रिकेंट्स सप्लायर शेल ने भारत में नई सिंथेटिक रेंज किया लॉन्च, बेहतर परफॉर्मेंस और इंजन सुरक्षा पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
दुनिया की नंबर 1 लुब्रिकेंट्स सप्लायर शेल ने भारत में नई सिंथेटिक रेंज किया लॉन्च, बेहतर परफॉर्मेंस और इंजन सुरक्षा पर जोर


दुनिया की नंबर 1 लुब्रिकेंट्स सप्लायर शेल ने भारत में नई सिंथेटिक रेंज किया लॉन्च, बेहतर परफॉर्मेंस और इंजन सुरक्षा पर जोर


कहा-आधुनिक वाहन तकनीकों और भारत की ड्राइविंग स्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह रेंज

नई दिल्ली, 26 नवंबर (हि.स.)। लगातार 20 साल से दुनिया की नंबर वन लुब्रिकेंट्स सप्लायर (क्लाइन) शेल लुब्रिकेंट्स ने गुरुवार को भारत में अपनी नई सिंथेटिक लुब्रिकेंट रेंज लॉन्च की है। इसमें शेल हेलिक्स, शेल एडवांस और शेल रिमुला ब्रांड शामिल हैं।

शेल लुब्रिकेंट्स के इस नई रेंज को पेश करते हुए शेल लुब्रिकेंट्स एंड राज पेट्रो स्पेशियलिटीज की दक्षिण एशिया प्रमुख देबांजलि सेनगुप्ता ने कहा कि यह प्रोडक्ट भारत के ऑटोमोटिव सेगमेंट में बेहतर वैल्यू, शानदार परफॉरमेंस और बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करती है। यह वाहनों में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और भारत की परिचालन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस पोर्टफोलियो में शेल की सिंथेटिक लुब्रिकेंट टेक्नोलॉजी को भारतीय परिस्थितियों के लिए परखी गई एडवांस्ड ग्लोबल स्पेशिफिकेशंस के साथ मिलाया गया है, जिससे इंजन की ज्यादा सुरक्षा सुनिश्चित हो, परफॉर्मेंस बढ़े और ज्यादा वैल्यू मिले। इस रेंज का लक्ष्य ग्राहकों को ईंधन दक्षता, बेहतर परिचालन, मेंटेनेंस की कम जरूरत और इंजन की लंबी उम्र के जरिये अपने हर सफर का ज्यादा आनंद लेने में सक्षम बनाना है।

सेनगुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, ‘भारत वैश्विक स्तर पर शेल लुब्रिकेंट्स के प्रमुख बाजारों में शामिल है और हमें भारतीय आफ्टरमार्केट के लिए अपनी नई सिंथेटिक पोर्टफोलियो रेंज को लॉन्च करते हुए गर्व हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी ये नई रेंज व्यापक परीक्षण, गहन तकनीकी विशेषज्ञता और लुब्रिकेंट टेक्नोलॉजी की सीमाओं को आगे बढ़ाने की हमारी सतत प्रतिबद्धता का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि इस नए पोर्टफोलियो के जरिए हम भारत में अधिक से अधिक ग्राहकों तक सिंथेटिक टेक्नोलॉजी की पहुंच आसान बना रहे हैं। उपभोक्ताओं की गहरी समझ पर आधारित हमारा यह बेहतर वैल्यू वाला पोर्टफोलियो ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों और उनके अलग-अलग सफर को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है।’

नेक्स्ट जनरेशन सिंथेटिक पोर्टफोलियो में चार उत्पाद हैं, जिन्हें पैसेंजर कार, मोटरसाइकिल और कॉमर्शियल व्हीकल्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है-

शेल हेलिक्स एक्स्ट्रा एचएक्स8 0डब्ल्यू-16 (Shell Helix Extra HX8 0W-16): कंपनी के चीफा मार्केटिंग ऑफिसर अंकिता मेहरा ने बताया कि यह पूरी तरह से सिंथेटिक, बीएस-6 मानकों के अनुरूप पैसेंजर कार इंजन ऑयल है। इसे आधुनिक एवं हाइब्रिड पावरट्रेन को ध्यान में रखकर ही तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि शेल की एंटी-फ्रिक्शन टेक्नोलॉजी से लैस यह इंजन ऑयल नवीनतम एपीआई एसक्यू और आईएलएसएसी जीएफ-7बी मानकों के अनुरूप है। यह ईंधन दक्षता बढ़ाने और इंजन को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है, जिससे वाहन सालाना 440 किलोमीटर¹ तक अतिरिक्त दूरी तय कर सकता है।

मेहरा ने कहा कि ग्राहकों के लिए इसका मतलब है कि उन्हें ईंधन पर होने वाले खर्च में बचत और इंजन की बेहतर प्रतिक्रिया का लाभ मिलेगा। साथ ही, उन्हें यह भरोसा भी मिलेगा कि आधुनिक एवं हाइब्रिड पावरट्रेन वाले उनके इंजन लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे। यह इंजन ऑयल 894 रुपये प्रति लीटर की अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) पर 1 लीटर और 3.5 लीटर के पैक में उपलब्ध है।

शेल एडवांस एक्स्ट्रा एएक्स7 (Shell Advance Extra AX7): शेल के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर अमित घुमरे ने बताया कि यह एक प्रीमियम, पूरी तरह से सिंथेटिक मोटरसाइकिल इंजन ऑयल है, जिसे मिड-वेट रिक्रिएशनल और क्रूजर मोटरसाइकिलों के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट एफिशिएंसी टेक्नोलॉजी से लैस इस इंजन ऑयल को रोजाना के सफर और लंबी राइड के दौरान बेहतर प्रतिक्रिया एवं लगातार अच्छा प्रदर्शन देने के लिए विकसित किया गया है।

अमित घुमरे ने कहा कि इसे 15,000 किलोमीटर तक इंजन की पावर में कोई कमी नहीं आने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। ये इंजन ऑयल 0.8 लीटर, 0.9 लीटर, 1 लीटर और 2.5 लीटर के पैक में उपलब्ध है। इसकी अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 756 रुपये प्रति लीटर है।

शेल एडवांस एएक्स6 (Shell Advance AX6): इस प्रोडक्ट की जानकारी देते हुए देबांजलि सेनगुप्ता ने कहा यह पूरी तरह से सिंथेटिक मोटरसाइकिल एवं स्कूटर इंजन ऑयल है, जिसे बीएस-6 मानकों के अनुरूप आधुनिक मोटर साइकिलों और स्कूटरों में रोजाना की आवाजाही और शहरी यातायात की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह इंजन, क्लच और गियर को 360 डिग्री सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही, इंजन की स्वच्छता को 71 प्रतिशत³ तक बनाए रखने में मदद करता है।

उन्होंने कहा कि बार-बार रुकने और चलने वाले शहरी यातायात में भी यह भरोसेमंद प्रदर्शन देने में मदद करता है। इससे राइडर्स अपनी मोटरसाइकिल को सुरक्षित रखते हुए रोजाना के सफर का अधिक सहज अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। यह इंजन ऑयल 0.6 लीटर, 0.8 लीटर, 0.9 लीटर और 1 लीटर के पैक में उपलब्ध है। इसकी अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 605 रुपये प्रति लीटर है।

शेल रिमुला आर4 प्लस सीके-4 (Shell Rimula R4 Plus CK-4): इसके अलावा शेल का ये प्रोडकट आधुनिक बीएस-6 कॉमर्शियल व्हीकल्स के लिए तैयार किया गया सिंथेटिक टेक्नोलॉजी इंजन ऑयल है। इसे अग्रणी वाहन निर्माताओं (ओईएम) के साथ मिलकर विकसित किया गया है और इसका परीक्षण किया गया है। यह इंजन के टिकाऊपन को बनाए रखने और ऑयल बदलने के अंतराल को बढ़ाने में मदद करता है। इससे फ्लीट ऑपरेटर्स को रखरखाव की दक्षता बढ़ाने और वाहनों को अधिक समय तक परिचालन में बनाए रखने में मदद मिलती है।

यह इंजन ऑयल 1 लीटर, 11 लीटर, 15 लीटर, 18 लीटर और 26 लीटर के पैक में उपलब्ध है। इसकी अधिकतम खुदरा कीमत (एमआरपी) 590 रुपये प्रति लीटर है।

सेनगुप्ता ने कहा कि व्हीकल टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है और इसे देखते हुए शेल एडवांस्ड लुब्रिकेशन सॉल्युशंस तक पहुंच को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। इससे ड्राइवर्स, राइडर्स और फ्लीट ऑपरेटर्स को परफॉर्मेंस, एफिशिएंसी और रिलायबिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इस लॉन्चिंग से स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तैयार वैश्विक एडवांस्ड सॉल्युशंस के माध्यम से भारत में तेजी से बदलते मोबिलिटी परिदृश्य को सपोर्ट करने की शेल की प्रतिबद्धता दिखती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story