सर्वम ने गूगल क्लाउड के पूर्व इंडिया प्रमुख श्रीधरन को अध्यक्ष नियुक्त किया

WhatsApp Channel Join Now
सर्वम ने गूगल क्लाउड के पूर्व इंडिया प्रमुख श्रीधरन को अध्यक्ष नियुक्त किया


सर्वम ने गूगल क्लाउड के पूर्व इंडिया प्रमुख श्रीधरन को अध्यक्ष नियुक्त किया


-शशिकुमार श्रीधरन सर्वम के अध्यक्ष एवं मुख्य कारोबार अधिकारी नियुक्त

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी सर्वम ने सोमवार को गूगल क्लाउड के भारत में पूर्व प्रबंध निदेशक शशिकुमार श्रीधरन को अपना अध्यक्ष एवं मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) नियुक्त किया है।

बेंगलुरु की कंपनी सर्वम ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि शशिकुमार श्रीधरन उद्यमों और सरकारी संस्थानों के साथ कंपनी के कारोबार का नेतृत्व करेंगे। साथ ही वह डिजिटल क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियों, डेवलपर और भागीदारों के साथ कंपनी का कामकाज बढ़ाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। कंपनी ने कहा कि वह कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल होंगे। वह विपणन, वित्त, फॉरवर्ड डिप्लॉयड इंजीनियरिंग, सेवा वितरण और वाणिज्यिक के परिचालन का कामकाज भी देखेंगे।

श्रीधरन इससे पहले गूगल क्लाउड में भारत के प्रबंध निदेशक थे। उनके पास प्रौद्योगिकी कारोबार में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। गूगल क्लाउड से पहले श्रीधरन ने पांच साल से अधिक समय तक माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के उद्यम कारोबार के प्रबंध निदेशक के रूप में काम किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774545 Articles

Share this story