आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार सुबह 10 बजे करेंगे एमपीसी के फैसले का ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा बुधवार सुबह 10 बजे करेंगे एमपीसी के फैसले का ऐलान


मुंबई, 07 अप्रैल (हि.स)। पश्चिम एशिया संकट के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक के फैसले का ऐलान बुधवार सुबह 10 बजे करेंगे।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने सोमवार को तीन दिवसीय समीक्षा बैठक शुरू की थी। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक एक मुश्किल समय में हो रही है, क्योंकि वैश्विक तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों ने केंद्रीय बैंक के काम को और भी जटिल बना दिया है। अर्थशास्त्रियों ने रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बने रहने की संभावना जताई है।

अर्थशास्त्रियों का मानना है कि बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और मुद्रा संबंधी दबावों के बीच आर्थिक परिदृश्य का आकलन करने के लिए आरबीआई की मौद्रिक समीक्षा बैठक में केंद्रीय बैंक इस बार भी रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत बनाए रखेगा। इस समीक्षा बैठक में नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट और महंगाई पर फैसला लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story