सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज का आईपीओ पहले दिन 34 फीसदी हुआ सब्सक्राइब

WhatsApp Channel Join Now
सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज का आईपीओ पहले दिन 34 फीसदी हुआ सब्सक्राइब


- बोली लगाने के लिए यह इश्यू 19 अक्टूबर को बंद होगा

नई दिल्ली,15 अक्टूबर (हि.स.)। गुजरात स्थित कार्डियोवैस्कुलर मेडिकल डिवाइस निर्माता सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बोली के पहले दिन गुरुवार को 34 गुना सब्सक्राइब हुआ।

स्टॉक एक्सचेंज के जारी आंकड़ों के अनुसार, 97,50,482 इक्विटी शेयरों के ऑफर के मुकाबले इस आईपीओ के लिए 33,58,902 इक्विटी शेयरों की बोलियां मिलीं। इसमें योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) का हिस्सा 0.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। गैर-संस्थागत निवेशक और खुदरा निवेशकों का हिस्सा भी क्रमशः 0.20 गुना और 0.40 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए आरक्षित हिस्सा 0.08 गुना सब्सक्राइब हुआ।

सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने अपने आईपीओ से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 140 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह इश्यू सोमवार, 19 अक्टूबर को निवेश के लिए बंद हो जाएगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 327-344 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है।

कंपनी के मुताबिक इस इश्यू के तहत मौजूदा शेयरधारक 1.38 करोड़ तक शेयर बेचेंगे। सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की योजना अपने इस आईपीओ के जरिए 475 करोड़ रुपये जुटाने की है। ब्रोकरेज हाउसों ने इस कंपनी के लिए 'सब्सक्राइब' करने की सलाह दी है। इसके शेयर को बीएसई और एनएसई पर भी सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

यह कंपनी 1999 में एक पार्टनरशिप फर्म के तौर पर बनी थी, जो बाद में 2001 में एक जॉइंट स्टॉक कंपनी के तौर पर इनकॉर्पोरेट किया गया। कंपनी एक क्लास III और क्लास सी/डी मेडिकल डिवाइस कंपनी है। इसके पास में वैस्कुलर और स्ट्रक्चरल हार्ट इंटरवेंशन में टेक्निकली एडवांस्ड मेडिकल डिवाइस कापोर्टफोलियो है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761624 Articles

Share this story