रिलायंस जामनगर में मेटा के साथ मिलकर बनायेगी 168 मेगावाट का डेटा सेंटर

WhatsApp Channel Join Now
रिलायंस जामनगर में मेटा के साथ मिलकर बनायेगी 168 मेगावाट का डेटा सेंटर


नई दिल्ली, 10 जून (हि.स)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी मेटा के साथ मिलकर जामनगर में 168 मेगावाट क्षमता वाला डेटा सेंटर विकसित करने के लिए साझेदारी की है। यह डेटा सेंटर दो वर्षों के भीतर तैयार किया जाएगा। इसकी क्षमता को भविष्य में 168 मेगावाट से आगे बढ़ाने का विकल्प भी रखा गया है। मेटा ने 2020 में जियो प्लेटफ़ॉर्म्स में 5.7 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया था।

यह भारत में मेटा के लिए पहला ‘बिल्ट-टू-सूट’ डेटा सेंटर होगा। यह भारत के वैश्विक एआई अवसंरचना केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। इसे आगे बढ़ाने का विकल्प भी होगा। मेटा इस सुविधा से क्षमता पट्टे (लीज) पर लेगी।’’ यह भारत में मेटा के लिए पहला ‘बिल्ट-टू-सूट’ डेटा सेंटर होगा। यह भारत के वैश्विक एआई अवसंरचना केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

आरआईएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि मेटा के साथ यह साझेदारी भारत के डिजिटल अवसंरचना क्षेत्र के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है। उन्होंने कहा कि मेटा जैसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी के लिए भारत का पहला ‘बिल्ट-टू-सूट’ डेटा सेंटर बनाना इस बात का प्रमाण है कि भारत वैश्विक एआई क्रांति में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अंबानी ने कहा कि जामनगर हाइपरस्केल एआई कंप्यूटिंग का एक प्रमुख केंद्र बनेगा और इस दृष्टि को साकार करने के लिए मेटा के साथ साझेदारी पर हमें गर्व है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story