रिजर्व बैंक ने एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को महत्वपूर्ण बैंक की श्रेणी में बरकरार रखा

WhatsApp Channel Join Now
रिजर्व बैंक ने एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को महत्वपूर्ण बैंक की श्रेणी में बरकरार रखा


रिजर्व बैंक ने एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को महत्वपूर्ण बैंक की श्रेणी में बरकरार रखा


रिजर्व बैंक ने एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को महत्वपूर्ण बैंक की श्रेणी में बरकरार रखा


नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण घरेलू बैंक (डी-एसआईबी) की श्रेणी में बरकरार रखा है।

रिजर्व बैंक ने आज जारी एक अधिसूचना में एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को वर्ष 2026 के लिए भी प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण घरेलू बैंकों (डी-एसआईबी) की सूची में रखा गया है। आरबीआई ने यह अपडेट 31 मार्च, 2026 तक के डेटा के आधार पर जारी किया है और इनका वर्गीकरण तथा पूंजी नियम 2025 की तरह ही अपरिवर्तित हैं।

आरबीआई ने कहा कि इन तीनों बैंकों को पूंजी संरक्षण बफर के अलावा जोखिम के आधार पर तय परिसंपत्तियों (आरडब्ल्यूए) के अनुपात में अतिरिक्त पूंजी को रखनी होगी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह समीक्षा 31 मार्च, 2026 तक बैंकों से जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है।

अधिसूचना में एसबीआई को जोखिम के आधार पर तय परिसंपत्तियों के अनुपात में 0.80 फीसदी अतिरिक्त ‘कॉमन इक्विटी टियर’-1 (सीईटी-1) पूंजी रखनी होगी। एचडीएफसी बैंक के लिए यह जरूरत 0.40 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक के लिए 0.20 फीसदी है। ‘कॉमन इक्विटी टियर’ बैंक की मुख्य पूंजी होती है। इसमें मुख्य रूप से नकद और शेयर शामिल होते हैं।

आरबीआई ने घरेलू प्रणालीगत रूप से महत्वपूर्ण बैंकों (डी-एसआईबी) से जुड़े नियमों की रूपरेखा पहली बार 22 जुलाई, 2014 को जारी किया था। इसमें 28 दिसंबर, 2023 को संशोधन किया गया। इस रूपरेखा के तहत आरबीआई को 2015 से डी-एसआईबी के रूप में वर्गीकृत बैंकों के नाम सार्वजनिक करने और उनके प्रणालीगत महत्व के अंक (एसआईएस) के आधार पर उन्हें अलग-अलग श्रेणियों में रखने की व्यवस्था करनी होती है।

आरबीआई के अनुसार एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक को क्रमशः 2015 और 2016 में डी-एसआईबी के रूप में वर्गीकृत किया गया था, जबकि निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को 2017 में इस श्रेणी में रखा गया था।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story