आरबीआई ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक की भारतीय शाखाओं के आरबीएल बैंक में विलय को दी मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
आरबीआई ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक की भारतीय शाखाओं के आरबीएल बैंक में विलय को दी मंजूरी


आरबीआई ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक की भारतीय शाखाओं के आरबीएल बैंक में विलय को दी मंजूरी


आरबीआई ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक की भारतीय शाखाओं के आरबीएल बैंक में विलय को दी मंजूरी


नई दिल्ली,16 अक्टूबर (हि.स.)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एमिरेट्स एनबीडी बैंक (पी.जे.एस.सी.) की भारतीय शाखाओं का आरबीएल बैंक में विलय करने की योजना को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। यह विलय एक दिसंबर, 2026 से प्रभावी होगा।

आरबीआई ने जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि तय तारीख एक दिसंबर से एमिरेट्स एनबीडी की भारत में सभी शाखाएं अब आरबीएल बैंक की शाखाओं के रूप में काम करेंगी। रिजर्व बैंक ने कहा कि भारत में स्थित एमिरेट्स एनबीडी की शाखाएं अलग से काम करने की बजाय अब आरबीएल बैंक के शाखा नेटवर्क का हिस्सा बन जाएंगी। आरबीआई ने इस विलय को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के प्रावधानों के तहत मंजूरी दी है।

एमिरेट्स एनबीडी ने आरबीएल बैंक में खरीदी थी 60 फीसदी हिस्सेदारी

आरबीआई का यह फैसला एमिरेट्स एनबीडी की ओर से आरबीएल बैंक में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के बाद आया है। यह सौदा 18 जूनख् 2026 को पूरा हुआ था। इसके तहत एमिरेट्स एनबीडी ने करीब 2.75 अरब डॉलर यानी लगभग 26,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस सौदे का पहली बार ऐलान अक्टूबर 2025 में किया गया था।

वहीं, कंपनियों के संयुक्त बयान के मुताबिक, सभी जरूरी नियामकीय मंजूरियां मिलने और सौदे की शर्तें पूरी होने के बाद इसे पूरा किया गया। वहीं, शेयरों के आवंटन और जरूरी ओपन ऑफर पूरा होने के बाद एमिरेट्स एनबीडी को आरबीएल बैंक की बढ़ी हुई शेयर पूंजी में 60 फीसदी हिस्सेदारी मिल गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story