हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री का पदभार संभाला
Jun 11, 2024, 13:16 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नई दिल्ली, 11 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मंत्री का पदभार संभाल लिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
हरदीप सिंह पुरी को प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल में पहली बार 2021 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। पुरी राज्यसभा सांसद हैं। वे रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से भारत से संबंधित तेल आयात मुद्दों को संभालने में सबसे आगे रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर/दधिबल

