पॉलिसीबाजार ने अमिताभ बच्चन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, चलाएंगे बीमा जागरूकता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
पॉलिसीबाजार ने अमिताभ बच्चन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, चलाएंगे बीमा जागरूकता अभियान


नई दिल्ली, 10 जुलाई (हि.स)। ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म 'पॉलिसीबाजार' ने दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने स्वास्थ्य और ‘टर्म’ बीमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान की भी शुरुआत की है।

पॉलिसीबाजार ने शुक्रवार को बताया कि बीमा नियामक भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के वर्ष 2047 तक ‘सभी के लिए बीमा’ के लक्ष्य के अनुरूप यह जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह देश के हर हिस्से में रहने वाले परिवारों को वित्तीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कंपनी ने कहा कि अमिताभ बच्चन कई पीढ़ियों से भारतीय परिवारों में भरोसे, जिम्मेदारी और आश्वासन के प्रतीक रहे हैं। पॉलिसीबाजार के अनुसार उसका ‘परिवार सबसे पहले’ अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ से अधिक भारतीयों के लिए एक पहल भी है। कंपनी इस विचार को विज्ञापनों की एक श्रृंखला के जरिए सामने लाएगी।

बीमा मंच 'पॉलिसीबाजार' देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन बीमा एग्रीगेटर है, जिसकी स्थापना 2008 में हुई थी। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो उपयोगकर्ताओं को प्रमुख बीमा कंपनियों की स्वास्थ्य, टर्म, मोटर (गाड़ी) और यात्रा बीमा पॉलिसियों की तुलना करने और सीधे ऑनलाइन खरीदने की सुविधा देता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story