पिंकथॉन डे के चौथे संस्करण में महिलाएं और परिवार एक साथ आए

WhatsApp Channel Join Now
पिंकथॉन डे के चौथे संस्करण में महिलाएं और परिवार एक साथ आए


- महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और आर्थिक सशक्तिकरण का दिया संदेश

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (हि.स.)। पिंकथॉन डे के चौथे संस्करण में गुरुग्राम में बड़ी संख्या लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में महिलाएं और परिवार एक साथ आए।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकट एन. चलसानी ने कहा कि पिंकथॉन डे के जरिए हम महिलाओं को अपने वित्तीय प्रबंधन में सक्रिय भूमिका को निभाने और अपना वित्तीय भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। चलसानी ने बताया कि सोच-समझकर लिए गए वित्तीय निर्णय और अनुशासित निवेश महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ दीर्घकालिक लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन का अर्थ केवल वित्तीय उत्पादों तक पहुंच होना नहीं है, बल्कि महिलाओं को सही वित्तीय निर्णय लेने के लिए आवश्यक ज्ञान, आत्मविश्वास और अवसर उपलब्ध कराना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

पिंकथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन ने कहा कि पिंकथॉन डे का हर संस्करण स्थानीय समुदायों को एक साझा उद्देश्य के लिए होता है। विभिन्न शहरों में हुई भागीदारी हमारे एम्बेसडर, स्वयंसेवकों और धावक समूहों के प्रयासों को दर्शाती है। महिलाओं को फिटनेस की दिशा में पहला कदम उठाने के लिए प्रेरित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारत, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के 65 शहरों में कुल 168 स्थानों पर अधिक प्रतिभागी इस पहल में शामिल हुए। सोमन ने कहा कि गुरुग्राम में आयोजित पिंकथॉन डे के चौथे संस्करण में हुई भागीदारी एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय पहल का हिस्सा थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767272 Articles

Share this story