पटना पुलिस की कार्रवाई, आपराधिक घटना की साजिश नाकाम, अपराधी को लगी गोली

WhatsApp Channel Join Now
पटना पुलिस की कार्रवाई, आपराधिक घटना की साजिश नाकाम, अपराधी को लगी गोली


पटना पुलिस की कार्रवाई, आपराधिक घटना की साजिश नाकाम, अपराधी को लगी गोली


पटना, 14 अक्टूबर (हि.स.)। फतुहा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एसटीएफ और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में अभियुक्त शुभम कुमार ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटना ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने बताया कि पटना के कदमकुआँ थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना कॉलेज परिसर में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधियों के खिलाफ पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो देशी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि पटना कॉलेज परिसर में कुछ व्यक्तियों द्वारा बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद कदमकुआँ थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पटना कॉलेज परिसर में छापेमारी की। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर फतुहा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से एक अन्य देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, फतुहा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अभियुक्त शुभम कुमार ने एसटीएफ की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त का उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस को शुभम कुमार के संबंध में 10 से 12 आपराधिक मामलों में संलिप्तता अथवा आपराधिक इतिहास होने की जानकारी मिली है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760621 Articles

Share this story