ओप्पो ने लॉन्च किए एफ 35 प्रो 5जी और एफ 35 5जी

WhatsApp Channel Join Now
ओप्पो ने लॉन्च किए एफ 35 प्रो 5जी और एफ 35 5जी


जयपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। भारत में ओप्पो की एफ सीरीज के 10 वर्ष पूरे होने के मौके पर कंपनी ने एफ 35 सीरीज लॉन्च की है। इसमें ओप्पो एफ 35 प्रो 5जी और ओप्पो एफ 35 5जी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार एफ सीरीज ने पहली पीढ़ी के एफ1 के साथ ‘सेल्फी एक्सपर्ट’ के तौर पर शुरुआत की थी और अब एफ 35 सीरीज के साथ ‘ग्रुप सेल्फी एक्सपर्ट’ के रूप में आगे बढ़ रही है।

ओप्पो इंडिया के प्रमुख-संचार गोल्डी पटनायक ने बताया कि नई सीरीज में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड नेचुरल सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसका 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। इससे एक फ्रेम में अधिक लोगों और पलों को शामिल किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार पिछले 10 वर्षों में भारत में एफ सीरीज के 3 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन बिक चुके हैं। ओप्पो एफ 35 प्रो 5जी के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 45,999 रुपए, 8 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल की कीमत 49,999 रुपये तथा 8 जीबी रैम और 256 जीबी मॉडल की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। वहीं ओप्पो एफ 35 5जी का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 38,999 रुपए तथा 8 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल 42,999 रुपए में उपलब्ध होगा।

ओप्पो एफ 35 सीरीज की बिक्री 11 अक्टूबर 2026 से मुख्य खुदरा दुकानों, ओप्पो इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेजन पर शुरू होगी। एफ 35 प्रो 5जी सनराइज ऑरेंज, वेव ब्लू और ट्विलाइट ब्राउन रंगों में, जबकि एफ 35 5जी वेव ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और मिस्ट पिंक रंगों में उपलब्ध होगा।ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक तत्काल नकद छूट, बिना अतिरिक्त ब्याज वाली किस्त सुविधा, 10 प्रतिशत तक एक्सचेंज बोनस और शून्य अग्रिम भुगतान योजना का लाभ मिलेगा। चुनिंदा ओप्पो उत्पादों और सेवाओं पर अतिरिक्त त्योहारी ऑफर भी दिए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story