नोएल टाटा 11 नवंबर को टाटा ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन पद से होंगे सेवानिवृत्त

WhatsApp Channel Join Now
नोएल टाटा 11 नवंबर को टाटा ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन पद से होंगे सेवानिवृत्त


नोएल टाटा 11 नवंबर को टाटा ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन पद से होंगे सेवानिवृत्त


नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (हि.स.)। टाटा समूह की खुदरा कारोबार कंपनी टाटा ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन नोएल एन. टाटा 11 नवंबर को पद से सेवानिवृत्त होंगे। उनके स्थान पर कंपनी ने बहराम वकील को 12 नवंबर से नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह इसके बाद मानद चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।

ट्रेंट ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि नोएल टाटा के रणनीतिक मार्गदर्शन और नेतृत्व ने उसकी बाजार स्थिति मजबूत करने तथा वृद्धि हासिल करने में मदद की। निदेशक मंडल ने कंपनी में उनके 29 वर्षों के योगदान की सराहना की। वह 1997 से ही ट्रेंट से जुड़े रहे हैं। नेतृत्व में ये बदलाव टाटा समूह के संचालन संबंधी दिशा- निर्देशों के अनुरूप है। इन दिशा-निर्देशों में निदेशक मंडल की संरचना, समितियों और निदेशकों की सेवानिवृत्ति से जुड़े प्रावधान भी शामिल हैं।

कंपनी के मुताबिक निदेशक मंडल ने राजीव दुबे को 30 अक्टूबर से अतिरिक्त गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी है। यह नियुक्ति अभी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। इसके अलावा कल्पना मर्चेंट को 30 अक्टूबर से तीन साल के लिए अतिरिक्त निदेशक और स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भी शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

ट्रेंट कंपनी वेस्टसाइड और जूडियो जैसे ब्रांड के जरिए फैशन खुदरा कारोबार में सक्रिय है। इसके अलावा कंपनी स्टार नाम से खाद्य एवं किराना कारोबार भी चलाती है। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 468 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान उसका राजस्व 22 फीसदी बढ़कर 5,873 करोड़ रुपये हो गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769065 Articles

Share this story