निसान मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री मार्च महीने में 98 फीसदी बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now
निसान मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री मार्च महीने में 98 फीसदी बढ़ी


नई दिल्ली, 01 अप्रैल (हि.स)। निसान मोटर इंडिया ने मार्च में घरेलू बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया, जिसमें निसान ग्रेविटे की लॉन्चिंग और डिलीवरी की मदद से महीने-दर-महीने 98 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

निसान मोटर इंडिया के मुताबिक कंपनी ने मार्च महीने में कुल 10,388 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें 4,408 यूनिट्स की घरेलू थोक बिक्री और 5,980 यूनिट्स का निर्यात भी शामिल है। कंपनी ने पिछले 5 सालों में अब तक की सबसे ज्यादा मासिक घरेलू बिक्री के आंकड़े दर्ज किए है। बिल्कुल नई निसान ग्रेविटे की ग्राहकों को डिलीवरी मार्च में शुरू हुई, जिससे भारत में निसान के उत्पादों की गति और मजबूत हुई है। घरेलू बाजार में इस जबरदस्त प्रदर्शन को बिल्कुल नई निसान ग्रेविटे की ग्राहकों को डिलीवरी शुरू होने से और भी बल मिला, जिससे पूरे भारत में ग्राहकों से बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

मासिक बिक्री पर निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्सा ने कहा कि भारत में निसान के लिए मार्च का महीना निर्णायक रहा है। घरेलू बिक्री में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी हमारे उत्पादों के प्रति ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाती है। सौरभ वत्सा ने कहा कि नई निसान ग्रेविटे को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया भविष्य में मिलने वाले अवसरों के प्रति हमारे आत्मविश्वास को और भी मजबूत करती है। निसान मैग्नाइट की ज़बरदस्त सफलता जारी रहने और अब बिल्कुल नई निसान ग्रेविटे के ग्राहकों तक पहुंचने के साथ निसान भारत में अपने विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Share this story