प्ले सिंपल गेम्स लाएगी 3,150 करोड़ का आईपीओ, सेबी के पास जमा किया ड्राफ्ट पेपर

WhatsApp Channel Join Now
प्ले सिंपल गेम्स लाएगी 3,150 करोड़ का आईपीओ, सेबी के पास जमा किया ड्राफ्ट पेपर


प्ले सिंपल गेम्स लाएगी 3,150 करोड़ का आईपीओ, सेबी के पास जमा किया ड्राफ्ट पेपर


नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। मोबाइल गेम्स पब्लिशिंग कंपनी प्ले सिंपल गेम्स ने स्टॉक मार्केट से 3,150 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कर दिया है। कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ में प्रमोटर एमडीजीएक्स गेमिंग होल्डिंग एबी ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम करेगी। इस आईपीओ में कोई भी नया शेयर जारी नहीं होगा।

बता दें कि बेंगलुरू की कंपनी प्ले सिंपल गेम्स के पास सर्च, क्रॉसवर्ड, एनाग्राम, शब्दों वाले अन्य खेल और नॉन-वर्ड पजल जैसे पांच मुख्य कैटेगरी के गेम हैं। इन कैटेगरीज में इसके पोर्टफोलियो में 30 लाइव कैजुअल मोबाइल गेम हैं। दिसंबर 2025 तक उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में प्ले सिंपल गेम्स के लगभग 49.9 लाख डेली एक्टिव यूजर थे। कंपनी के आईपीओ को मैनेज करने के लिए एक्सिस कैपिटल, जेपी मॉर्गन इंडिया और मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया गया है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति का बात करें तो कैलेंडर इयर 2025 में कंपनी को 359 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। यह इससे एक साल पहले के 521.1 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ की तुलना में 31.1 प्रतिशत कम है। इसी अवधि में ऑपरेशंस से कंपनी का राजस्व 20.4 प्रतिशत बढ़कर 2,259.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि साल इसके पहले के 2024 में कंपनी का राजस्व 1,876.9 करोड़ रुपये था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story