अगले सप्ताह फिर होगी आईपीओ की बरसात, 18 कंपनियां के पब्लिक इश्यू की होगी लॉन्चिंग

WhatsApp Channel Join Now
अगले सप्ताह फिर होगी आईपीओ की बरसात, 18 कंपनियां के पब्लिक इश्यू की होगी लॉन्चिंग


- 14 कंपनियों के शेयरों की स्टॉक मार्केट में होगी लिस्टिंग

नई दिल्ली, 20 सितंबर (हि.स.)। सोमवार यानी 21 सितंबर से शुरू हो रहा कारोबारी सप्ताह आईपीओ के लिहाज से काफी हलचल वाला रहने वाला है। नए हफ्ते में 18 कंपनियां अपने पब्लिक इश्यू लॉन्च करने जा रही हैं। इनमें से छह मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। जबकि शेष 12 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले पांच आईपीओ में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। कल से शुरू हो रहे नए सप्ताह में 14 कंपनियों के शेयर लिस्टिंग के जरिये स्टॉक मार्केट में अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से छह कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। जबकि शेष 8 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 21 सितंबर को विवेकानंद कोट्सपिन का 22.20 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 23 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 32 रुपये प्रति शेयर से लेकर 37 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 3,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 28 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन यानी 21 सितंबर को ही एसएमई सेगमेंट का दूसरा आईपीओ एफएक्स मल्टीटेक भी सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जिसका कुल साइज 45.24 करोड़ रुपये है। इसमें भी 23 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 110 रुपये प्रति शेयर से लेकर 116 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 28 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

21 सितंबर को ही खुलने वाला तीसरा इश्यू रोबोकिड्स एडुवेंचर्स का है, जो करीब 31.09 करोड़ रुपये जुटाने बाजार में आ रहा है। 23 सितंबर तक खुले रहने वाले इस पब्लिक इश्यू के लिए 100 रुपये प्रति शेयर से लेकर 106 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड और 1,200 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। इसकी लिस्टिंग 28 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर हो सकती है।

इसके अगले दिन 22 सितंबर को वरमोरो ग्रैनिटो का 708.02 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 24 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 140 रुपये प्रति शेयर से लेकर 148 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 101 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 29 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन हिमालय न्यूट्रावेदिक्स का 26.50 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 24 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 100 रुपये प्रति शेयर से लेकर 106 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 29 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अलावा मंगलवार को ही आनंद सीमलेस का 25.52 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 24 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 72 रुपये प्रति शेयर का फिक्स प्राइस तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 29 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 23 सितंबर बुधवार को एलिवेट कैंपुसेस का 2,100 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 343 रुपये प्रति शेयर से लेकर 362 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 41 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन आरमी इंफोटेक का 300 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 350 रुपये प्रति शेयर से लेकर 375 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 40 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी तरह बुधवार को ही स्वास्तिका इंफ्रा का 160.88 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 175 रुपये प्रति शेयर से लेकर 185 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 81 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन मेनबोर्ड सेगमेंट में एक और एड्रॉएट इंडस्ट्रीज का 150.71 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 126 रुपये प्रति शेयर से लेकर 134 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 111 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

23 सितंबर को ही एसएमई सेगमेंट में लिक्विड डिजिटल इंडिया का 39.01 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 51 रुपये प्रति शेयर से लेकर 54 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन पूजा लॉजिस्टिक्स का 44.23 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 109 रुपये प्रति शेयर से लेकर 115 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

बुधवार के दिन ही एसके ऑफसेट का 29.06 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 119 रुपये प्रति शेयर से लेकर 125 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी तरह बुधवार को ही साई ऊर्जा इंडो का 24.95 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 107 रुपये प्रति शेयर से लेकर 113 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन यूनिटेक फाइबर्स का 34.47 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 83 रुपये प्रति शेयर से लेकर 88 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

23 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होने वाला आखिरी आईपीओ कोरइंटेग्रा कंसल्टिंग का है। कंपनी के 21.99 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी 25 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 74 रुपये प्रति शेयर से लेकर 78 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन 24 सितंबर को ए-वन स्टील्स का 405 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 28 सितंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 385 रुपये प्रति शेयर से लेकर 405 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 37 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक अक्टूबर को बीएसई एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

वहीं, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 25 सितंबर को बेंचमार्क इंफोटेक सर्विसेज का पब्लिक इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च होने वाला है। अभी इस इश्यू का साइज, प्राइस बैंड और लॉट साइज की जानकारी जारी नहीं की गई है। 29 सितंबर को इस आईपीओ के क्लोज होने के बाद पांच अक्टूबर को कंपनी के शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई), स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस, सोना सेलेक्शन इंडिया, खेड़िया ऑटोकॉम्प और एक्सियम गैस इंजीनियरिंग के आईपीओ में भी 21 और 22 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो इस सप्ताह के पहले दिन ही 21 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर मनिका प्लास्टेक की लिस्टिंग हो सकती है। इसी दिन बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इंजेक्टो पॉलिमर्स और सेंचुरी बिजनेस मीडिया के शेयर लिस्ट होंगे। इसके अगले दिन 22 सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर वामा वोवेनफैब, शक्ति पॉलिटार्प और क्वांटो एग्रोवर्ल्ड के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। वहीं, 23 सितंबर को हीरो मोटर्स, एसएस रिटेल और जिंदल सुप्रीम के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 24 सितंबर को सोना सेलेक्शन इंडिया के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर स्पेक्ट्राए टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस और खेड़िया ऑटोकॉम्प के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। जबकि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 25 सितंबर को एक्सियम गैस इंजीनियरिंग के शेयर एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story