अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में 9 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 8 कंपनियों के शेयर की हो सकती है लिस्टिंग

WhatsApp Channel Join Now
अगले सप्ताह प्राइमरी मार्केट में 9 नए आईपीओ की लॉन्चिंग, 8 कंपनियों के शेयर की हो सकती है लिस्टिंग


नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.)। सोमवार यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह नौ कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें पांच कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष चार आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह 20 और 21 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले दो आईपीओ में भी इस सप्ताह 24 और 25 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। दोनों आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह आठ कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें छह कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की जबकि शेष दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 24 अगस्त को स्काईवेज एयर का 582.80 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 27 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 131 रुपये प्रति शेयर से लेकर 138 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 100 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

24 अगस्त को ही हाईटेक इंजीनियर्स का 135.73 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 27 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 50 रुपये प्रति शेयर से लेकर 53 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 283 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन सिंबायोटेक फार्मालैब का 1,757 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 27 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 938 रुपये प्रति शेयर से लेकर 988 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 15 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सोमवार को ही एबीएच हेल्थकेयर का 34.98 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 27 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 96 रुपये प्रति शेयर से लेकर 102 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन मधुर नीट का 53.27 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इस इश्यू में भी 27 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये प्रति शेयर से लेकर 100 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद एक सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसके अगले दिन अन्नू प्रोजेक्ट्स का 175.06 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 28 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 94 रुपये प्रति शेयर से लेकर 99 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 151 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

25 अगस्त को ही सुमैक्स इंजीनियरिंग का 53.40 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 28 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये प्रति शेयर से लेकर 101 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद दो सितंबर को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 27 अगस्त को ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज का 700 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 31 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 78 रुपये प्रति शेयर से लेकर 82 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 182 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद तीन सितंबर को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इसी दिन क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस का 50.77 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में भी 31 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 85 रुपये प्रति शेयर से लेकर 90 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद तीन सितंबर को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 20 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले टेंपसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) के 650 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी 24 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 285 रुपये प्रति शेयर से लेकर 300 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 50 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 28 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 21.69 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

इसी तरह पिछले सप्ताह 21 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले ऑगमॉन्ट इंटरप्राइजेज के 825 करोड़ रुपये के आईपीओ में 25 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 750 रुपये प्रति शेयर से लेकर 788 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 19 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 31 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 2.88 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह के पहले दिन 24 अगस्त को ही हॉरिजॉन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के शेयरों की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग हो सकती है। इसके अगले दिन 25 अगस्त को सनशाइन पिक्चर्स और संकेश ज्वेलर्स के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकते हैं।

वहीं 26 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के शेयर लिस्ट हो सकते हैं। इसी दिन मॉपशॉप डिस्ट्रिब्यूश और धनवेल हाईब्रिड सीड्स के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कामकाज की शुरुआत कर सकते हैं। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 28 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर टेंपसेंस इंस्ट्रुमेंट्स (इंडिया) की लिस्टिंग हो सकती है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Share this story