अगले सप्ताह खुलेंगे 8 नए आईपीओ, 7 कंपनियों की लिस्टिंग
नई दिल्ली, 26 जुलाई (हि.स.)। सोमवार यानी 27 जुलाई से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने वाली है। इस सप्ताह आठ कंपनियां अपने आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। इनमें दो कंपनियों के आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, जबकि शेष छह आईपीओ एसएमई सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह सब्सक्रिप्शन के लिए खुले चार आईपीओ में भी 27 और 28 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। जहां तक नई लिस्टिंग की बात है, तो इस सप्ताह सात कंपनियां स्टॉक मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। इनमें तीन कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की जबकि शेष चार कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 27 जुलाई को प्रॉपशॉप इंवेंट्स एंड एक्जीबिशंस का 28.57 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 29 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 65 रुपये प्रति शेयर से लेकर 69 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 2,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद तीन अगस्त को एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन एडवांस टेक्नोफॉर्ज का 24.03 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 29 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 95 रुपये प्रति शेयर का फाइनल इश्यू प्राइस तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 04 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 28 जुलाई को पूजा प्रेसीजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का 159.83 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 30 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 285 रुपये प्रति शेयर से लेकर 301 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 400 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद चार अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार यानी 29 जुलाई को मनिपाल हेल्थ इंटरप्राइजेज का 9,275.22 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 31 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 560 रुपये प्रति शेयर से लेकर 590 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 25 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद पांच अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन एचआर हाइजीन प्रोडक्ट्स का 53.95 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 31 जुलाई तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 83 रुपये प्रति शेयर से लेकर 88 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,600 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद पांच अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसके अगले दिन 30 जुलाई को जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 03 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। इस आईपीओ में बोली लगाने के लिए अभी प्राइस बैंड और लॉट साइज तय नहीं किया गया है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 06 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इसी दिन धवल पैकेजिंग लिमिटेड का 36.36 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 03 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 92 रुपये प्रति शेयर से लेकर 97 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,200 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 06 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 31 जुलाई को फ्यूजन क्लासरुम एडुटेक का 39.04 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में 04 अगस्त तक बोली लगाई जा सकेगी। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 151 रुपये प्रति शेयर से लेकर 159 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 800 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 07 अगस्त को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
इन नए आईपीओ के अलावा पिछले सप्ताह 23 जुलाई को सब्सक्रिप्शन लिए खुले एक्स्ट्रानेट टेकनोलॉजीज के 166.80 करोड़ रुपये के आईपीओ में कल यानी 27 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 120 रुपये प्रति शेयर से लेकर 127 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 110 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक लगभग दोगुना सब्सक्राइब हो चुका है।
23 जुलाई को ही सब्सक्रिप्शन लिए खुले इंडो एमआईएम के 3,811.21 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी 27 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 461 रुपये प्रति शेयर से लेकर 485 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 30 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक लगभग तीन गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
इसी दिन सब्सक्रिप्शन लिए खुले एक और लोहिया कॉर्प के 1,101.28 करोड़ रुपये के आईपीओ में भी कल यानी 27 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 404 रुपये प्रति शेयर से लेकर 425 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 35 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक लगभग 59 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।
इनके अलावा पिछले सप्ताह 24 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुले सिल्वर स्टोर्म पार्क्स एंड रिजॉर्ट्स के 82.43 करोड़ रुपये के आईपीओ में 28 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ में बोली लगाने के लिए 123 रुपये प्रति शेयर से लेकर 133 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 1,000 शेयर का है। आईपीओ की क्लोजिंग के बाद 31 जुलाई को बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। ये आईपीओ अभी तक 36 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है।
जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो इस सप्ताह के पहले दिन 27 जुलाई को गल्फ लॉयड्स के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं। इसके अगले दिन एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर मेटालिक टेक्नोफोर्ज के शेयर लिस्ट होकर स्टॉक मार्केट में अपने कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, सप्ताह के तीसरे दिन 29 जुलाई को श्री बालाजी माला के शेयरों की बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हो सकती है। इसके अगले दिन 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर लोहिया कॉर्प, इंडो एमआईएम और एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजीज के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है। वहीं, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 31 जुलाई को सिल्वर स्टोर्म पार्क्स एंड रिजॉर्ट्स के शेयर बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

